फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Physically challenged woman gets Aadhaar card after 8 years as Jharkhand govt reaches her doorstep

हजारीबाग: आठ साल से संघर्ष कर रही दिव्यांग महिला के घर पहुंची सरकार, मौके पर दिया आधार

Wed, 24 Nov 2021 11:08 PM IST
Amit Mandal पीटीआई, रांची
पीटीआई, रांची Published by: Amit Mandal Updated Wed, 24 Nov 2021 11:08 PM IST
सार

आधार कार्ड के लिए मौके पर ही भेखराज का पंजीकरण किया गया और उन्हें  दस्तावेज जारी किए गए। 

विज्ञापन
Physically challenged woman gets Aadhaar card after 8 years as Jharkhand govt reaches her doorstep
आधार कार्ड - फोटो : social media

विस्तार

दिव्यांग भेखराज कुमारी इस बात से खुश हैं कि सरकार उन्हें सरकारी योजनाओं और आधार कार्ड का लाभ देने के लिए उनके दरवाजे पर आई, जिसके लिए वह पिछले आठ वर्षों से संघर्ष कर रही थीं। हजारीबाग के तातिझरिया प्रखंड के झारपो गांव की रहने वाली वह आधार कार्ड के अभाव में सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं ले पा रही थीं।

विज्ञापन


आपके अधिकार, आपकी सरकार, आपके द्वार
'आपके अधिकार, आपकी सरकार, आपके द्वार' योजना के बारे में जानने पर महिला ने अधिकारियों को अपनी दिक्कतों से अवगत कराया था। इस योजना का उद्देश्य लाभार्थियों के दरवाजे पर पहुंचकर सरकारी योजनाओं से संबंधित मुद्दों को हल करना है। 
विज्ञापन


मौके पर ही दिया आधार कार्ड
राज्य सरकार के एक बयान में कहा गया है भेखराज की दिक्कतें सुनने के बाद जिला कल्याण अधिकारी और खंड विकास अधिकारी, तातिझरिया तुरंत हरकत में आ गए। एक वाहन की व्यवस्था की गई और उन्हें उनके आवास से शिविर (तातिझरिया) लाया गया। आधार कार्ड के लिए मौके पर ही उनका पंजीकरण किया गया और दस्तावेज जारी किए गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बयान में कहा गया है कि मंगलवार देर दोपहर तक राज्य भर से ढाई लाख से अधिक आवेदन प्राप्त हुए और एक लाख से अधिक मामलों का सफलतापूर्वक समाधान किया गया है। मौजूदा सरकार के गठन के दो साल पूरे होने पर यह कार्यक्रम 29 दिसंबर तक चलेगा। इस योजना की घोषणा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड के स्थापना दिवस पर 15 नवंबर को महान आदिवासी नेता बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर उलिहाटू में की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed