फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   pantna Ranchi vande Bharat Express Second trial of first phase Completed successfully last trial held soon

Ranchi: पटना-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस के ट्रायल का पहला चरण पूरा, पढ़िए कितने घंटे में पूरा 350 KM का सफर

Sun, 18 Jun 2023 07:11 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: जलज मिश्रा Updated Sun, 18 Jun 2023 07:11 PM IST
सार

पहले ट्रायल के दौरान ट्रेन निर्धारित समय से 16 मिनट देरी से दोपहर 1.21 बजे रांची पहुंची थी। देरी का कारण बताते हुए लोको पायलट ने कहा कि कभी-कभी सिग्नल्स के कारण थोड़ी देरी हो जाती है।

विज्ञापन
pantna Ranchi vande Bharat Express Second trial of first phase Completed successfully last trial held soon
Vande Bharat Train - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

पटना-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस ने अपने पहले चरण के दूसरे ट्रायल रन को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। रविवार को रेलवे अधिकारी ने बताया कि ट्रेन ने अपना पहला ट्रायल रन 12 जून को पूरा किया था। पहले ट्रायल के दौरान ट्रेन पटना से रांची के बीच चली थी। दूसरे ट्रायल के दौरान ट्रेन का अंतिम स्टॉप हटिया कर दिया गया। 

विज्ञापन

अंतिम ट्रायल 27 जून को होगा आयोजित 
पूर्वी-मध्य रेलवे, हाजीपुर जोन के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ब्रिजेंद्र कुमार ने बताया कि पटना से रवाना हुई वंदे एक्सप्रेस दोपहर 1.36 बजे हटिया स्टेशन पहुंची। इसके बाद 3.55 बजे ट्रेन दोबारा पटना के लिए रवाना हो गई, जो 10.10 बजे वहां पहुंचेगी। पहले ट्रायल के दौरान ट्रेन निर्धारित समय से 16 मिनट देरी से दोपहर 1.21 बजे रांची पहुंची थी। देरी का कारण बताते हुए लोको पायलट ने कहा कि कभी-कभी सिग्नल्स के कारण थोड़ी देरी हो जाती है। ट्रेन का अंतिम ट्रायल 27 जून को आयोजित किया जाएगा। अधिक ट्रायल की आवश्यकता के सवाल पर उन्होंने कहा कि अगर दो ट्रायल से उच्च अधिकारी संतुष्ट होते हैं तो इसकी आवश्यकता नहीं होगी।

विज्ञापन

इन स्टेशन पर ट्रेन का हॉल्ट
ट्रायल के दौरान पटना से शुरू हुई वंदे भारत ने रास्ते में कई टनल और ब्रिज पार किए। ट्रेन जहानाबाद, गया, कोडेरमा, हजारीबाग, बरकाकाना और रांची रेलवे स्टेशन पर रुकी थी। अभी तक स्टॉपेज तय नहीं हुए हैं। सिर्फ ट्रायल के कारण कई स्टेशन पर ट्रेन का हॉल्ट था। सिद्वार और सानकी के बीच 27 किलोमीटर लंबे रूट में चार टनल आये थे। इन चारों में से सबसे लंबा टन 1.7 किलोमीटर लंबा था। जबकि अन्य टनल सिर्फ 600 मीटर लंबे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed