{"_id":"5cd4f782bdec22075f577c6d","slug":"panchayat-punished-15-year-old-girl-for-burning-hand-with-hot-water-for-stealing-money-in-jharkhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत ने कहा- चोरी नहीं की होगी तो कुछ नहीं होगा और डुबो दिए खौलते पानी में हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत ने कहा- चोरी नहीं की होगी तो कुछ नहीं होगा और डुबो दिए खौलते पानी में हाथ
Fri, 10 May 2019 10:13 AM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पलामू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पलामू
Published by: आसिम खान
Updated Fri, 10 May 2019 10:13 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झारखंड के पलामू से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। लोहरदगा गांव में रुपये चुराने के आरोप में एक 15 साल की लड़की के हाथ गर्म पानी से जला दिए गए। 15 साल की लड़की पर सहेली के घर से रुपये चुराने का आरोप लगा जिसके बाद पंचायत ने लड़की के हाथ गर्म पानी में डालने का आदेश दिया।
विज्ञापन
पीड़िता ने पुलिस को दी गई अपनी शिकायत में बताया कि वह रांची में मौसी के पास रहती है। 30 अप्रैल को वह लोहरदगा आई तो एक सहेली से मिलने उसके घर चली गई। सहेली घर पर नहीं थी। अगले दिन वह रांची चली गई। पांच मई को जब वह गांव आई तो वहां पंचायत बैठी थी। उसके माता-पिता को भी बुलाया गया था। पंचायत में कहा गया कि उसने सहेली के घर से 7 हजार रुपए चुराए हैं।
विज्ञापन
वहां मौजूद लोगों ने सच जानने का एक अजीब तरीका पंचायत को बताया। लोगों ने कहा कि अगर इसने रुपये चुराए हैं तो गर्म पानी में हाथ डालने से इसके हाथ जल जाएंगे। अगर चोरी नहीं की होगी तो कुछ नहीं होगा। लड़की ने गर्म पानी में हाथ डालने से इनकार किया तो लोगों ने जबरदस्ती उसके हाथ पकड़कर गर्म पानी में डाल दिए।
विज्ञापन
पानी में हाथ डालने से लड़की के हाथ बुरी तरह झुलस गए। माता-पिता ने उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने इस मामले में सात लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है। साथ में पुलिस ने गांव के दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।