फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Pahalgam Terror Attack Celebrations in Jharkhand after Pahalgam terror attack claims Babulal Marandi

Pahalgam Terror Attack: पहलगाम आतंकी हमले के बाद झारखंड में जश्न मना, BJP प्रदेशाध्यक्ष बाबूलाल मरांडी का दावा

Wed, 23 Apr 2025 04:53 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 23 Apr 2025 04:53 PM IST
सार

Babulal Marandi Statement: पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद झारखंड में जश्न मनाया गया है। यह दावा झारखंड बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने किया। उन्होंने राज्य के एक मंत्री को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की मांग भी की है।

विज्ञापन
Pahalgam Terror Attack Celebrations in Jharkhand after Pahalgam terror attack claims Babulal Marandi
पीसी करते हुए बाबूलाल मरांडी सहित अन्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकी घटना ने पूरे भारत को खासा क्षति पहुंचाई है। हर एक नागरिक मर्माहत हैं। वहीं, राजनीतिक दलों के द्वारा लगातार बयानबाजी की जा रही है। इसी बीच झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा, आतंकियों के समर्थन में राज्य में जश्न मनाई जा रही थी।

विज्ञापन


पिछले दिनों कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों के द्वारा पर्यटकों पर हमला कर उनकी निर्मम हत्या कर दी गई, जिसकी निंदा पूरा भारत कर रहा है, हर कोई चाह रहा है आतंकवादियों से बदला लिया जाए। वहीं, दूसरी ओर राजनीतिक पारा भी चढ़ चुका है। झारखंड में बयानबाजी तेज है। इसी कड़ी में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने बड़ा दावा कर दिया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: हमले के बाद कैसा हो भारत का जवाब! चर्चा के लिए राजनाथ सिंह ने सैन्य अधिकारियों के साथ की बैठक
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, प्रेस कांफ्रेंस के दौरान उन्होंने कहा कि जब कश्मीर में आतंकी हमले हुए पूरा देश दुखी था। लेकिन झारखंड में कुछ लोग जश्न मना रहे थे। फेसबुक पोस्ट किए जा रहे थे। झारखंड भी भारत का एक राज्य है और हमारे राज्य में ऐसे देश विरोधी निवास कर रहे हैं, यह शर्म की बात है। उन्होंने आतंकी घटना की निंदा करते हुए कहा कि भारत के इतिहास में पहली बार हुआ की आतंकवादियों ने पर्यटकों की हत्या उनका धर्म पूछकर किया। हमें पूर्ण विश्वास है कि पीएम मोदी के नेतृत्व में चल रही केंद्र सरकार जरूर आतंकवादियों पर कार्रवाई कर उन्हें बक्सेगी नहीं।

यह भी पढ़ें: पहलगाम हमले में जान गंवाने वाले नौसेना अधिकारी विनय नरवाल की कहानी रुला देगी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने झारखंड सरकार में एक मंत्री पर  पर निशाना साधते हुए कहा कि झारखंड सरकार के एक मंत्री हैं, जिनके लिए शरीयत संविधान से ज्यादा ऊपर है। ऐसे लोगों के वजह से झारखंड में संविधान विरोधियों की हिम्मत बढ़ रही है। झारखंड सरकार मंत्री को जल्द मंत्रिमंडल से बर्खास्त करे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed