फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Pahalgam Attack: Three Pakistani children sent from Ranchi to Delhi, will go to Pakistan from there

Pahalgam Attack: रांची से तीन पाकिस्तानी बच्चों को भेजा गया दिल्ली, अब वहां से भेजे जाएंगे पाकिस्तान; जानें

Mon, 28 Apr 2025 03:59 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 28 Apr 2025 03:59 PM IST
सार

Ranchi: भारत सरकार के निर्णय के बाद देश में रह रहे पाकिस्तानियों को उनके देश वापस भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। झारखंड की राजधानी रांची से बड़ी खबर सामने आई है, जहां डोरंडा में रह रहे तीन पाकिस्तानी बच्चों को दिल्ली भेजा गया है। दिल्ली से उन्हें पाकिस्तान भेजने की तैयारी की जा रही है।

विज्ञापन
Pahalgam Attack: Three Pakistani children sent from Ranchi to Delhi, will go to Pakistan from there
सांकेतिक - फोटो : Freepik AI

विस्तार

कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। इसके तहत कूटनीतिक कदम उठाते हुए भारत में रह रहे पाकिस्तानियों को वापस भेजने का निर्णय लिया गया है। इस दिशा में कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन

इसी क्रम में रांची के डोरंडा इलाके से तीन पाकिस्तानी बच्चों को दिल्ली भेजा गया है। मिली जानकारी के अनुसार, ये बच्चे अपनी भारतीय नागरिक मां के साथ डोरंडा के मनीटोला इलाके में रह रहे थे। बताया जा रहा है कि जनवरी महीने में तीनों बच्चे अपनी मां के साथ नानी के घर आए थे।

विज्ञापन


पढ़ें: नाइजर में झारखंड के पांच मजदूरों का अपहरण, CM हेमंत सोरेन ने मांगी केंद्रीय विदेश मंत्री से मदद

विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय पुलिस को बच्चों की जानकारी मिलने के बाद, परिवार को भारत सरकार के आदेश की जानकारी दी गई। आदेश के अनुसार, पाकिस्तानी नागरिकों को वापस भेजना अनिवार्य है। इसके बाद तीनों बच्चों को दिल्ली भेज दिया गया, जहां से उन्हें पाकिस्तान रवाना किया जाएगा। बच्चों की मां भी फिलहाल उनके साथ दिल्ली गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed