फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Over 28 pc rural households covered under Jal Jeevan Mission in Jharkhand news in hindi

Jharkhand: 28 प्रतिशत ग्रामीणों को जल जीवन मिशन के तहत पाइप से मिला पानी, केंद्रीय मंत्री शेखावत ने की समीक्षा

Fri, 20 Jan 2023 02:13 AM IST
वीरेंद्र शर्मा पीटीआई, रांची
पीटीआई, रांची Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Fri, 20 Jan 2023 02:13 AM IST
सार

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने संयुक्त रूप से राज्य सचिवालय में योजना की प्रगति की समीक्षा की। सोरेन ने बताया कि दिसंबर 2019 में उनकी सरकार के सत्ता में आने से पहले योजना के तहत लगभग 3.45 लाख घरों में पाइप से पानी की उपलब्धता कुल लक्ष्य का 5 प्रतिशत था। 

विज्ञापन
Over 28 pc rural households covered under Jal Jeevan Mission in Jharkhand news in hindi
केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत - फोटो : ANI

विस्तार

झारखंड में कुल मिलाकर 28.73 प्रतिशत ग्रामीण परिवारों को केंद्र के जल जीवन मिशन के तहत पाइप से पानी के कनेक्शन मुहैया कराए गए हैं। गुरुवार को यह जानकारी एक अधिकारी ने दी।
विज्ञापन


केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने संयुक्त रूप से राज्य सचिवालय में योजना की प्रगति की समीक्षा की। सोरेन ने बताया कि दिसंबर 2019 में उनकी सरकार के सत्ता में आने से पहले योजना के तहत लगभग 3.45 लाख घरों में पाइप से पानी की उपलब्धता कुल लक्ष्य का 5 प्रतिशत था। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा, पिछले तीन वर्षों में 14.12 लाख घरों को पानी के कनेक्शन प्रदान किए गए थे। इस योजना के तहत अब तक कवर किए गए कुल परिवारों की संख्या 17.57 लाख है, जो कुल लक्ष्य का 28.73 प्रतिशत है। उन्होंने कहा कि जलापूर्ति योजना में सौर ऊर्जा को प्रमुखता दी गई है, जिससे प्रदेश को करीब 500-600 करोड़ रुपये की बचत होगी और इसी तरह ऊर्जा संरक्षण भी किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राज्य सरकार राज्य में जलवायु अनुकूल जल ढांचे को विकसित करने का प्रयास कर रही है। सीएम ने केंद्रीय मंत्री को आश्वासन दिया कि प्रदेश में जल जीवन मिशन के तहत हर घर नल जल योजना का कार्य 2024 तक पूरा कर लिया जाएगा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed