फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   One held, another detained for waving Palestinian flag in Jharkhand Muharram procession

Jharkhand: मुहर्रम जुलूस में फलस्तीनी झंडा लहराने पर एक गिरफ्तार, एक और हिरासत में

Thu, 18 Jul 2024 03:19 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 18 Jul 2024 03:19 PM IST
सार

Jharkhand: झारखंड के दुमका जिल में मुहर्रम जुलूस के दौरान फलस्तीनी झंडा लहराने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। इस सिलसिले में एक अन्य व्यक्ति को भी हिरासत में लिया गया है। 

विज्ञापन
One held, another detained for waving Palestinian flag in Jharkhand Muharram procession
गिरफ्तारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झारखंड के दुमका जिल में मुहर्रम जुलूस के दौरान फलस्तीनी झंडा लहराने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। इस सिलसिले में एक अन्य व्यक्ति को भी हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी। 

विज्ञापन

 
दुमका जिले में बुधवार को सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुए। जिनमें मुहर्रम के जुलूस के दौरान कुछ युवकों को कथित तौर पर फलस्तीनी झंडे लहराते हुए दिखाया गया। जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की। 
विज्ञापन

 
ऐसे ही एक वीडियो में दुधानी चौक पर मुहर्रम के जुलूस के दौरान एक युवक को एक वाहन के ऊपर झंडे लहराते और नारे लगाते हुए देखा गया। देवघर के सब्जी मंडी के एक निवासी को मुहर्रम जुलूस के दौरान फलस्तीनी झंडा लहराने के आरोप में उसके रिश्तेदार के यहां से गिरफ्तार किया गया। दुमका नगर पुलिस थाने के प्रभारी अमित लाकड़ा ने बताया, हमने एक अन्य व्यक्ति को भी हिरासत में लिया है। हम सभी से पूछताछ कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
दुमका के उप मंडलीय पुलिस अधिकारी विजय कुमार महतो ने इससे पहले कहा था कि जांच जारी है। अगर वीडियो असली पाया गया तो कार्रवाई की जाएगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने एक्स पर ऐसा ही एक वीडियो साझा किया था और ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की थी।  

मरांडी ने हेमंत सोरेन सरकार पर हमला करते हुए आरोप लगाया कि इस तरह की घटनाएं उनकी सरकार की मुस्लिम तुष्टिकरण नीति का परिणाम हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed