फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   on releasing biography Jharkhand CM Hemant Soren hails veteran politician mla saryu roy

किताब विमोचन: झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने की राजनेता सरयू रॉय की सराहना, कहा- पुस्तक देगी लोगों को सही दिशा

Fri, 26 Nov 2021 04:29 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, रांची
पीटीआई, रांची Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 26 Nov 2021 04:29 AM IST
सार

2019 में हुए विधानसभा चुनावों में सरयू रॉय ने जमशेदपुर (पूर्व) सीट से झारखंड के तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुबर दास को 12,000 से अधिक मतों के अंतर से हराया था।

विज्ञापन
on releasing biography Jharkhand CM Hemant Soren hails veteran politician mla saryu roy
हेमंत सोरेेन - फोटो : पीटीआई

विस्तार

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुरुवार को विधायक सरयू रॉय के जीवन पर आधारित द पीपल्स लीडर किताब का विमोचन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सत्यमेव जयते सरयू रॉय जैसे लोगों के कारण आज भी प्रासंगिक है, जिन्होंने सत्य के मार्ग पर चलकर अपनी पहचान बनाई है।

विज्ञापन


विधायक सरयू रॉय की जीवनी का विमोचन करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें रॉय के साथ लंबे समय तक काम करने का मौका मिला है और ये राज्य के पूर्व मंत्री भी रह चुके हैं इनको किसी परिचय की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन


आगे सरयू रॉय के बारे में बोलते हुए सीएम सोरेन ने कहा  कि सरयू रॉय ने हमेशा अनुकरणीय साहस और धैर्य दिखाते हुए चुनौतियों को स्वीकार किया है। उन्होंने सच्चाई के रास्ते पर चलकर अपनी जगह बनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री रघुबर दास को चुनाव में पछाड़ चुके हैं सरयू रॉय
2019 में हुए विधानसभा चुनावों में सरयू रॉय ने जमशेदपुर (पूर्व) सीट से झारखंड के तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुबर दास को 12,000 से अधिक मतों के अंतर से हराया था। वह एक स्वतंत्र उम्मीदवार के तौर पर जमशेदपुर (पूर्व) से रघुवर दास के खिलाफ लड़े थे। रॉय, रघुबर दास मंत्रिमंडल का हिस्सा भी रह चुके हैं।

आगे हेमंत सोरेन ने कहा कि विवेकानंद झा द्वारा लिखित विधायक द पीपल्स लीडर की जीवनी आने वाले दिनों में राज्य को बेहतर दिशा देगी। साथ ही सीएम ने रॉय को एक अच्छा लेखक के साथ कुशल राजनेता भी बताया।


लेखक विवेकानंद झा ने जीवनी में रॉय से संबंधित व्यक्तिगत, सामाजिक और राजनीतिक जीवन के कई अनछुए पहलू शामिल किया है, साथ ही इसमें 1974 के छात्र आंदोलन, आपातकाल में भूमिका, राजनीति में पदार्पण, विभिन्न मुद्दों पर मतभेद और घोटालों को उजागर करने में भूमिका शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed