{"_id":"61854a7f1778163fbe39fd0a","slug":"nsg-commando-cousin-killed-in-road-accident-in-jharkhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड: चाईबासा में भीषण सड़क हादसा, एनएसजी कमांडो सहित दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड: चाईबासा में भीषण सड़क हादसा, एनएसजी कमांडो सहित दो की मौत
Fri, 05 Nov 2021 08:45 PM IST
मुकेश कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चाईबासा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चाईबासा
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Fri, 05 Nov 2021 08:45 PM IST
विज्ञापन
चाईबासा में भीषण सड़क हादसा
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झारखंड के चाईबासा में भीषण सड़क हादसे में एनएसजी कमांडो सहित दो लोगों की मौत हो गई। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हादसा गुरुवार की रात तब हुआ जब 31 वर्षीय एनएसजी कमांडो पोरेश बिरुली अपने रिश्ते के भाई 21 वर्षीय राजा तिउ के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर कस्बे में दिवाली मनाने गए थे।
विज्ञापन
चाईबासा सदर के उप अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) दिलीप खल्को ने बताया कि रेलवे उपरगामी सेतु पर तेज गति से आ रहे एक चार पहिया वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में बिरुली की मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि बिरुली वरिष्ठ भाजपा नेता लाल कृष्ण आडवाणी की सुरक्षा में लगी टीम के सदस्य थे और तीन दिन की छुट्टी पर दिवाली मनाने आए थे।
विज्ञापन
एसडीपीओ ने बताया कि हादसे को अंजाम देने वाले वाहन और उसमें सवार लोगों का पता लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन