फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   No final decision taken on request for parole sought by RJD president Lalu Prasad

अटकलें थीं बेटे की शादी में शामिल होंगे लालू, लेकिन पैरोल पर अभीतक नहीं हुआ है कोई फैसला

Thu, 10 May 2018 01:22 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 10 May 2018 01:22 PM IST
विज्ञापन
No final decision taken on request for parole sought by RJD president Lalu Prasad
ऐश्वर्या- तेज प्रताप

जहां एक तरफ चारा घोटाले के मामले में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव के बेटे की शादी में पहुंचने पर विराम लग गया है। वहीं उनके बड़े बेटे तेज प्रताप यादव की शादी की तैयारियां शुरू हो गई हैं। कल रात को मेंहदी की रस्म का आयोजन किया गया। झारखंड के कारागार महानिरीक्षक (आईजी) हर्ष मंगला ने बुधवार को कहा कि राजद प्रमुख की पैरोल अर्जी पर अभी तक कोई फैसला नहीं हुआ है। 

विज्ञापन


दरअसल, पटना और रांची में ऐसी खबरें थीं बेटे की शादी समारोह में शामिल होने के लिए लालू यादव पटना के लिए बुधवार शाम को रवाना हो रहे हैं। लेकिन कारागार महानिरीक्षक के बयान ने सभी अटकलों पर विराम लगा दिया। हर्ष मंगला ने रांची में पीटीआई को बताया कि लालू को पैरोल देने का मसला अभी ‘विचाराधीन’ है। पैरोल को लेकर राजद प्रमुख के आवेदन पर अभी कोई अंतिम फैसला नहीं किया गया है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि बृहस्पतिवार को इस पर फैसला ले लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस तरह के मामले पर निर्णय लेने से पहले जेल प्राधिकरण, रिम्स एवं अन्य सरकारी एजेंसियों की विस्तृत रिपोर्ट की जरूरत होती है।
विज्ञापन


वहीं लालू को पैरोल मिलने का बेसब्री से इंतजार कर रहे राजद के राष्ट्रीय महासचिव एवं विधायक भोला यादव ने भी कहा कि पार्टी अध्यक्ष के आवेदन पर कोई फैसला हुआ है या नहीं उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने मंगलवार को कहा था कि हमें उम्मीद है कि हमारे नेता को उनके बेटे के विवाह समारोह में भाग लेने से वंचित नहीं किया जाएगा। उन्हें शादी समारोह में भाग लेने की इजाजत मिल जाएगी और निश्चित ही वह इस समारोह में शामिल होंगे। यह एक ऐसा अवसर है जो जीवन में एक बार ही आता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
उल्लेखनीय है कि अपने बड़े बेटे तेज प्रताप यादव के शादी समारोह में शामिल होने का हवाला देते हुए लालू ने बीते सोमवार को पुलिस महानिरीक्षक जेल के समक्ष 10 मई से 14 मई तक की पैरोल के लिए आवेदन दिया था। तेज प्रताप यादव और राजद विधायक चंद्रिका राय की बेटी ऐश्वर्या पटना में 12 मई शनिवार को परिणय सूत्र में बंधने वाले हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed