फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Nishikant Dubey jibe at Raj Thackeray as their war of words continues Know all about it

Language Row: जुबानी जंग के बीच निशिकांत दुबे का मनसे प्रमुख पर तंज, बोले- मैंने राज ठाकरे को हिंदी सिखा दी

Sat, 19 Jul 2025 01:50 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sat, 19 Jul 2025 01:50 PM IST
विज्ञापन
Nishikant Dubey jibe at Raj Thackeray as their war of words continues Know all about it
निशिकांत दुबे, राज ठाकरे - फोटो : पीटीआई/एएनआई

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने शनिवार को राज ठाकरे पर हमले तेज करते हुए निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मैंने राज ठाकरे को हिंदी सिखा दी। दरअसल, महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के नेता ने लोकसभा सदस्य पर निशाना साधने के लिए कुछ देर हिंदी में बात की थी।

विज्ञापन


राज ठाकरे ने कहा था कि तुम मुंबई आओ। मुंबई के समंदर में डूबो-डूबो कर मारेंगे। ठाकरे ने कार्यक्रम के दौरान हिंदी में यह बातें कही थीं। उन्होंने महाराष्ट्र में भाषा विवाद को लेकर निशिकांत दुबे की ओर से उन पर किए गए 'तुमको पटक पटक के मारेंगे' तंज पर निशाना साधा था। निशिकांत दुबे ने 'एक्स' सवाल करते हुए पूछा, 'मैंने राज ठाकरे को हिंदी सिखा दी?'
विज्ञापन


'मराठी मानुस' के मुद्दे पर जोरदार रणनीति के लिए जाने जाने वाले राज ठाकरे स्कूलों में कक्षा 1 से तीसरी भाषा शुरू करने के भाजपा नीत सरकार के फैसले के विरोध में हैं। इसे लेकर वे अपने चचेरे भाई और शिवसेना (यूबीटी) अध्यक्ष उद्धव ठाकरे के साथ आ गए हैं। हालांकि, सरकार ने बाद में इस आदेश को रद्द कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा सांसद दुबे ने उन पर और हिंदी के खिलाफ अभियान पर हमला किया था। दरअसल, मुंबई में कई लोगों के साथ मारपीट की घटनाएं सामने आई थीं। घटनाएं मराठी न बोल पाने की वजह से हुई थीं। इस बीच राज ठाकरे ने अपने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा था कि अगर वे अपने आंदोलन के दौरान किसी की पिटाई करने का फैसला करते हैं तो उसका वीडियो न बनाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed