फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   NIA seizes Rs 1.13 Crore as proceeds of terrorism in CPI Maoist Magadh zone revival case

कार्रवाई: प्रतिबंधित नक्सली संगठन को मगध में फिर सक्रिय करने का प्रयास, NIA ने जब्त किए 1.13 करोड़ रुपये

Wed, 19 Jun 2024 02:31 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: काव्या मिश्रा Updated Wed, 19 Jun 2024 02:31 PM IST
सार

जांच एजेंसी से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि इन रुपयों का का इस्तेमाल कुछ आरोपियों के एक रिश्तेदार की मेडिकल पढ़ाई के लिए किया जा रहा था।

विज्ञापन
NIA seizes Rs 1.13 Crore as proceeds of terrorism in CPI Maoist Magadh zone revival case
एनआईए - फोटो : पीटीआई

विस्तार

प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा (माओवादी) को फिर से सक्रिय करने के प्रयास किए जा रहे हैं। अब इस मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की। एजेंसी ने मगध जोन में नक्सल को फिर से बढ़ावा देने के प्रयास के लिए फंडिंग के 1.13 करोड़ रुपये जब्त किए। इतनी बड़ी राशि बिहार व झारखंड के व्यापारी, ठेकेदार सहित अन्य लोगों से जबरन वसूली गई थी।

विज्ञापन


2021 में हुआ था मामला दर्ज
एजेंसी से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि इन रुपयों का का इस्तेमाल कुछ आरोपियों के एक रिश्तेदार की मेडिकल पढ़ाई के लिए किया जा रहा था। एनआईए ने कहा कि 30 दिसंबर 2021 को एजेंसी ने मामला दर्ज किया था। कार्रवाई के दौरान 1,13,70,500 रुपये की राशि जब्त की गई है।
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज के बैंक खाते में भेजी गई राशि
एनआईए की जांच में सामने आया कि यह राशि एक वरिष्ठ नक्सल नेता के रिश्तेदार की मेडिकल शिक्षा के लिए तमिलनाडु के चेन्नई स्थित एक मेडिकल कॉलेज के बैंक खाते में सीधे ट्रांसफर की गई थी। ऋण राशि की आड़ में आरोपियों के करीबी रिश्तेदारों के बैंक खातों के माध्यम से यह हस्तांतरण किया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस रिश्तेदार को मिल रहा लाभ
एनआईए के मुताबिक, जबरन वसूली गए पैसे स्पेशल एरिया कमेटी के नक्सली सदस्य प्रद्युम्न शर्मा की भतीजी के लिए भेजे गए थे। वह तरुण कुमार की बहन और अभिनव उर्फ गौरव उर्फ बिट्टू की चचेरी बहन भी है। ये दोनों आरोपित हैं और दोनों को गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपितों के खिलाफ आरोप पत्र और पूरक आरोप पत्र भी दाखिल हो चुका है।


आरोप पत्र दायर
एनआईए ने पिछले साल 20 जनवरी को रांची में अपनी विशेष अदालत के समक्ष आईपीसी और यूएपी अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत दो आरोपी व्यक्तियों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया था। पिछले साल जून में, इसने एक और आरोपी के खिलाफ मामले में अपनी पहली पूरक चार्जशीट दायर की थी, इसके बाद दिसंबर में दो अन्य के खिलाफ दूसरी पूरक चार्जशीट दायर की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed