{"_id":"5ecf61828ebc3e909b66af62","slug":"naxals-neutralised-in-an-encounter-with-crpf-state-police-huge-amount-of-weapons-including-ak-47-recovered","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड: सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में तीन नक्सली मारे गए, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड: सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में तीन नक्सली मारे गए, एक घायल
Thu, 28 May 2020 12:31 PM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पश्चिमी सिंहभूम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पश्चिमी सिंहभूम
Published by: Sneha Baluni
Updated Thu, 28 May 2020 12:31 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झारखंड के चाईबासा जिले में आज तड़के मनमादुबेड़ा और केन्तई गांवों के बीच टेबो पुलिस थानांतर्गत पहाड़ी इलाके में हुई मुठभेड़ में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल एवं स्थानीय पुलिस ने पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट आफ इंडिया (पीएलएफआई) के तीन क्सलियों को मार गिराया जबकि एक घायल नक्सली समेत दो को गिरफ्तार कर लिया।
चाईबासा के पुलिस अधीक्षक इंद्रजीत मेहता ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि उक्त इलाके में पीएलएफआई संगठन के नक्सली एकत्रित होकर किसी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। जिसके बाद आज तड़के घेराबंदी कर उन्हें आत्समर्पण करने को कहा गया लेकिन उन्होंने गोलीबारी प्रारंभ कर दी जिसके जवाब में सुरक्षा बलों ने कार्रवाई कर भीषण मुठभेड़ में इस नक्सली संगठन के तीन नक्सलियों को मार गिराया। इसमें एक नक्सली घायल हो गया।
उन्होंने बताया कि घायल नक्सली के अलावा सुरक्षा बलों ने एक अन्य नक्सली को गिरफ्तार करने में भी सफलता हासिल की है। घायल नक्सली को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है।
विज्ञापन
मुठभेड़ स्थल से सुरक्षा बलों ने बड़ी संख्या में हथियार और गोलाबारूद बरामद किया है। पूरे इलाके की अभी भी छानबीन जारी है।

Three naxals neutralised & one injured in an encounter with CRPF and state Police in West Singhbhum today. Police have launched a massive search operation. Huge amount of weapons, including AK-47, recovered: IG Operations, Saket Kumar Singh #Jharkhand https://t.co/Z4cPQ3O8go
— ANI (@ANI) May 28, 2020