फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   naxalites reached latehar for major attack

बड़ी घटना को अंजाम देने लातेहार पहुंचे नक्सली

Sat, 12 Jan 2013 01:41 PM IST
रांची/इंटरनेट डेस्क
रांची/इंटरनेट डेस्क Updated Sat, 12 Jan 2013 01:41 PM IST
विज्ञापन
naxalites reached latehar for major attack

झारखंड के लातेहार जिला स्थित बरवाडीह कुटिया जंगल में तबाही मचाने के बाद नक्सली इससे भी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। छत्तीसगढ़ से नौ और बिहार से 11 भाकपा माओवादियों का गुरिल्ला दस्ता पलामू व लातेहार के विभिन्न स्थानों पर घुसपैठ कर चुका है। दोनों प्रदेश के गुरिल्ला दस्ते में शामिल नक्सलियों की उम्र 16 से 20 वर्ष है।

विज्ञापन


पुलिस के वरिष्ठ सूत्रों के मुताबिक छत्तीसगढ़-बिहार ग्रुप के नक्सलियों ने पलामू-लातेहार क्षेत्र में प्रवेश किया है। यह वह ग्रुप है जो अपने टारगेट को पाने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार रहता है। इस ग्रुप के लोग अत्याधुनिक हथियार चलाने में सक्षम होते हैं और मानव बम के तौर पर भी हमला कर सकते हैं। बरवाडीह के कुटिया में सुरक्षा बलों के दस जवानों की हत्या बाद से नक्सलियों की धर-पकड़ के लिए पुलिस लगातार छापेमारी करने का दावा कर रही है, लेकिन अभी तक उक्त नक्सली दस्ते का कोई सदस्य पकड़ में नहीं आया है।
विज्ञापन


सुरक्षाकर्मियों के लिए परेशानी का एक सबब यह भी है कि लगातार नक्सलियों को पीपुल्स लिबरेशन आर्मी की सहायता मिल रही है। चाहे वह अमेरिकी हथियारों के जरिए हो या फिर गुरिल्ला ट्रेनिंग के। झारखंड के डीजीपी गौरी शंकर रथ भी इसे स्वीकारते हैं। उन्होंने कहा कि विदेशी धरती विशेषकर बांग्लादेश व म्यांमार से भारत के खिलाफ साजिश रच रहे उग्रवादी संगठनों से नक्सलियों को सहायता मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही बताया कि नक्सलियों के खिलाफ अब पुलिस रणनीति में बदलाव कर आगे की कार्रवाई जारी रखेगी। पलामू के डीआइजी प्रवीण कुमार का कहना है कि पलामू व लातेहार में बिहार व छत्तीसगढ़ के नक्सलियों के घुसपैठ की सूचना है। उनकी धर-पकड़ के लिए दोनों जिलों में लगातार छापेमारी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed