फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   naxalites blast new police station building by bomb in gumla

झारखंड: नक्सलियों ने सो रहे मजदूरों को बंधक बनाया, फिर नए पुलिस भवन को 200 किलोग्राम बम से उड़ाया

Sat, 27 Nov 2021 07:49 AM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: प्रशांत कुमार झा Updated Sat, 27 Nov 2021 07:49 AM IST
सार

भवन में सात मजदूर निर्माण कार्य के लिए ठहरे हुए थे। नक्सलियों ने पहले मजदूरों को भवन से बाहर निकाला और अपने कब्जे में ले लिया और फिर भवन को करीब 200 किलो विस्फोटक लगाकर विस्फोट कर उड़ा दिया।

विज्ञापन
naxalites blast new police station building by bomb in gumla
भवन को बम से उड़ाया - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

झारखंड में नक्सलियों का तांडव जारी है। गुमला जिले के चैनपुर प्रखंड स्थित कुरूमगढ़ थाना के नए भवन को नक्सलियों ने बम से उड़ा दिया। नक्सलियों ने सो रहे मजदूरों को पहले बंधक बनाया और फिर बम लगाकर उसे उड़ा दिया। भवन में का एक हिस्सा पूरी तरह से ध्वस्त हो गया। वहीं, दूसरे भाग में दरारें आ गईं। घटना गुरुवार की रात 12.15 बजे की है।

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के मुताबिक,  भवन में सात मजदूर निर्माण कार्य के लिए ठहरे हुए थे। नक्सलियों ने पहले मजदूरों को भवन से बाहर निकाला और अपने कब्जे में ले लिया और फिर भवन को करीब 200 किलो विस्फोटक लगाकर विस्फोट कर उड़ा दिया। मजदूरों के अनुसार, नक्सलियों की संख्या करीब 200 थी. घटना के 12 घंटे बाद पुलिस फोर्स घटनास्थल पर पहुंची। गुमला पुलिस और सीआरपीएफ ने नक्सलियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है
विज्ञापन


जिस जगह यह वारदात हुई है वहां से महज आधा किलोमीटर दूर पर अस्थायी थाना है। यहां पर झारखंड पुलिस बल के अलावा सीआरपीएफ की कंपनी भी तैनात है।  इसके बाद भी नक्सलियों ने पुलिस को चुनौती देते हुए थाना भवन को उड़ा दिया। भवन उड़ाने के बाद नक्सलियों ने मजदूरों को मुक्त कर दिया और चले गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरी तैयारी के साथ नक्सलियों ने दिया वारदात को अंजाम
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस वारदात को अंजाम देने के लिए नक्सलियों ने बड़ी तैयारी की थी। करीब दो सौ नक्सलियों ने एक साथ इस पर हमला बोला था। थाना भवन को उड़ाने के लिए लातेहार और लोहरदगा जिला के भी नक्सली गुमला आये थे। भवन उड़ाने के बाद नक्सलियों ने कुछ देर तक पुलिस के आने का इंतजार भी किया, ताकि पुलिस को नुकसान पहुंचा सके। जब पुलिस फोर्स रात में घटनास्थल पर नहीं पहुंची, तो नक्सली निकल गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed