फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Naxalites attack former BJP MLA Guru Charan Nayak killing two policemen bodyguards in Chaibasa West Singhbhum news in Hindi

झारखंड: पूर्व भाजपा विधायक पर नक्सलियों का हमला, सुरक्षा में लगे दो पुलिसकर्मी शहीद हुए

Tue, 04 Jan 2022 09:09 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: गौरव पाण्डेय Updated Tue, 04 Jan 2022 09:09 PM IST
सार

राज्य के चाईबासा में नक्सलियों ने पूर्व भाजपा विधायक पर हमला कर दिया। इस दौरान हमलावरों ने उनके दो बॉडीगार्ड की हत्या कर दी और रायफलें भी ले गए। 

विज्ञापन
Naxalites attack former BJP MLA Guru Charan Nayak killing two policemen bodyguards in Chaibasa West Singhbhum news in Hindi
नक्सली (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : पीटीआई (फाइल)

विस्तार

झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले में मंगलवार को नक्सलियों ने भाजपा के पूर्व विधायक गुरुचरण नायक पर हमला कर दिया। पुलिस ने बताया कि इस दौरान पूर्व विधायक जहां बच गए वहीं नक्सलियों ने उनकी सुरक्षा में लगे दो पुलिस कर्मियों का गला रेत कर हत्या कर दी और उनकी तीन एके-47 रायफल भी छीन ले गए।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार मनोहरपुर से पूर्व विधायक रहे गुरुचरण नायक पर यह हमला चाईबासा में हुआ। वह एक गोइलकेरा पुलिस थाना क्षेत्र में एक फुटबॉल मैच में गए थे। गोली चलने की आवाज सुनाई देने पर एक बॉडीगार्ड ने उन्हें सोनुआ पुलिस थाने पहुंचाया। एक बॉडीगार्ड का शव मिल गया है और दूसरे का लापता है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार नक्सलियों ने इस घटना को जहां अंजाम दिया वह उनके पूर्व विधायक के टुनियां स्थित आवास से केवल दो किलोमीटर दूर है। नक्सलियों ने पहले बॉडीगार्ड की पिटाई की फिर उनका गला रेता और हथियार लूट कर वहां से फरार हो गए। इस निर्मम घटना के बाद इलाके में तनाव काफी बढ़ गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed