{"_id":"5c019929bdec22417735454d","slug":"naxalite-beaten-to-death-in-jharkhand-who-tried-to-sexually-harass-a-women","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड में दुष्कर्म का प्रयास करने वाले माओवादी की पीटकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड में दुष्कर्म का प्रयास करने वाले माओवादी की पीटकर हत्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेदिनीनगर
Updated Sat, 01 Dec 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
झारखंड के पलामू जिले में लोगों ने कथित रूप से दुष्कर्म का प्रयास करने वाले एक माओवादी की पीट-पीट कर हत्या कर दी। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। मरने वाले माओवादी की पहचान झारखंड जनमुक्ति परिषद् (जेजेएमपी) के सदस्य अनिल सिंह के रूप में हुई। सिंह जेजेएमपी प्रमुख पप्पू लोहरा का करीबी रिश्तेदार बताया जा रहा है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि सिंह ने बृहस्पतिवार रात को एक महिला के घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। इस पर महिला ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर लोग एकत्रित हो गए और आरोपी की पीट-पीट कर हत्या कर दी। एसपी इंद्रजीत महाथा ने कहा कि पुलिस ने शव बरामद कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन