{"_id":"5dd80d9e8ebc3e54ad717329","slug":"naxal-attack-in-jharkhand-latehar-district-several-police-personnel-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड के लातेहार में नक्सली हमला, चार पुलिसकर्मियों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड के लातेहार में नक्सली हमला, चार पुलिसकर्मियों की मौत
Sat, 23 Nov 2019 01:56 AM IST
अमित कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: अमित कुमार
Updated Sat, 23 Nov 2019 01:56 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झारखंड के लातेहार में शुक्रवार रात नक्सली हमला हुआ है। जानकारी के मुताबिक इस हमले में तीन पुलिसकर्मियों की मौत हो गई थी और एक घायल पुलिसकर्मी ने भी दम तोड़ दिया है।
अधिकारियों के मुताबिक शुक्रवार रात करीब 8.30 बजे हथियारबंद नक्सलियों ने पुलिस पार्टी के वाहन पर हमला कर दिया। जिस वक्त हमला हुआ, तब चंदवा पुलिस स्टेशन क्षेत्र में पुलिसकर्मी आधिकारिक वाहन से जा रहे थे।
अधिकारियों ने बताया कि नक्सलियों ने अचानक से पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। इस हमले के लिए वे बिल्कुल भी तैयार नहीं थे। उन्होंने कहा कि मारे गए पुलिसकर्मियों में एक सब इंस्पेक्टर रैंक का अधिकारी है।
विज्ञापन
शहीद हुए पुलिसकर्मियों में एक एसआई और तीन जवान शामिल हैं। सब इंस्पेक्टर का नाम सुकिया उरांव बताया गया है। इसी साल जून में झारखंड के सरायकेला-खरसावां में भी नक्सलियों ने पुलिसकर्मियों को निशाना बनाया था। इस हमले में पांच पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे। हमले में होमगार्ड के भी कुछ कर्मी घायल हुए हैं।