{"_id":"62c5f8d5f0cf7d4264530481","slug":"national-institute-of-technology-nit-jamshedpur-suspended-the-classes-after-13-students-tested-corona-positive","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jharkhand: एनआईटी जमशेदपुर की कक्षाएं स्थगित, 13 छात्रों के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद लिया फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jharkhand: एनआईटी जमशेदपुर की कक्षाएं स्थगित, 13 छात्रों के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद लिया फैसला
Thu, 07 Jul 2022 02:34 AM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, जमशेदपुर
पीटीआई, जमशेदपुर
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 07 Jul 2022 02:34 AM IST
सार
अधिकारी ने कहा कि आइसोलेशन में रहते हुए मरीजों को भोजन, दवाएं और अन्य आवश्यक सामान उपलब्ध कराया जा रहा है। प्रथम वर्ष और कुछ सीनियर छात्रों को छोड़कर, अन्य सभी छात्र गर्मी की छुट्टी पर हैं।
विज्ञापन
कोरोना जांच (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) जमशेदपुर ने 13 छात्रों के कोविड-19 से संक्रमित होने के बाद शुक्रवार तक कक्षाएं स्थगित कर दी हैं। उन्होंने कहा कि सभी पीड़ितों को पॉजिटिव पाए जाने के तुरंत बाद उनको आइसोलेट कर दिया गया था। साथ ही कहा कि वे ठीक हैं।
विज्ञापन
अधिकारी ने बुधवार को कहा कि सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर इलाके के कैंपस में कोरोना मामलों का पता लगाने के बाद वहां मौजूद सभी का कोरोना परीक्षण कराया था। जिसमें 13 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए।
विज्ञापन
सहायक रजिस्ट्रार सुनील कुमार भगत ने कहा कि आइसोलेशन में रहते हुए मरीजों को भोजन, दवाएं और अन्य आवश्यक सामान उपलब्ध कराया जा रहा है। भगत ने कहा कि प्रथम वर्ष और कुछ सीनियर छात्रों को छोड़कर, अन्य सभी छात्र गर्मी की छुट्टी पर हैं।
विज्ञापन
वहीं किसी भी तरह की आपात स्थिति से निपटने के लिए एनआईटी ने तैयारी शुरू कर दी है। संस्थान की एंबुलेंस समेत सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त कर ली गई हैं। वहीं एहतियात के तौर पर हॉस्टल के छात्रों को भी दूसरे हॉस्टल में शिफ्ट किया जा रहा है।
मंगलवार को छात्रों का कोरोना टेस्ट भी होगा। उसके बाद स्थिति के अनुसार जरूरत पड़ने पर अन्य फैसले भी लिए जाएंगे। इसमें कोरोना के मामले बढ़ने पर संस्थान को सील करने का फैसला भी शामिल है।