{"_id":"66699d9d7c6dda36aa0c8b55","slug":"nabard-opens-three-new-offices-in-jharkhand-six-women-officers-as-district-development-managers-news-in-hindi-2024-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jharkhand: नाबार्ड ने खोले तीन नए कार्यालय, जिला विकास प्रबंधकों के तौर पर छह महिला अधिकारी भी तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jharkhand: नाबार्ड ने खोले तीन नए कार्यालय, जिला विकास प्रबंधकों के तौर पर छह महिला अधिकारी भी तैनात
Wed, 12 Jun 2024 06:37 PM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: श्वेता महतो
Updated Wed, 12 Jun 2024 06:37 PM IST
सार
नाबार्ड झारखंड के मुख्य महाप्रबंधक एसके जहागीरदार ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं और बच्चों की मदद के लिए महिला अधिकारियों को नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
नाबार्ड
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) ने बुधवार को खूंटी, पाकुड़ और लातेहार में कार्यालय खोले। इसी के साथ अब राज्य के सभी 24 जिले शामिल हो गए। नाबार्ड वित्तीय संस्थान, राज्य सरकार एजेंसी, एनजीओ और अन्य हितधारकों के साथ मिलकर काम करता है। इसमें छह महिला अधिकारियों को जिला विकास प्रबंधकों के रूप में भी तैनात किया गया है।
कंपनी ने एक बयान में कहा, "नाबार्ड के अब राज्य के सभी 24 जिलों में एक जिला विकास प्रबंधक (डीडीएम) कार्यालय है। ये कार्यालय नाबार्ड के परिचालन में अहम भूमिका निभाएंगे। इन दफ्तरों के जरिए जिला स्तर पर योजना बनाने, उसे लागू करने और उनकी मॉनीटरिंग के काम में मदद मिलेगी।"
नाबार्ड झारखंड के मुख्य महाप्रबंधक एसके जहागीरदार ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं और बच्चों की मदद के लिए महिला अधिकारियों को नियुक्त किया गया है। छह डीडीएम खूंटी, पूर्वी सिंहभूम, गोड्डा, रामगढ़, हजारीबाग और रांची में थे। इन नए डीडीएम कार्यालयों की स्थापना के साथ नाबार्ड अपनी विस्तार के साथ झारखंड में ग्रामीण विकास के परिदृश्य को तेजी से बदल रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने आगे कहा कि एक साल तक नाबार्ड की प्राथमिकताएं कृषि बुनियादी ढांचे का विकास विशेष रूप से राज्य में सिंचाई कवरेज को बढ़ाना और तिलहन, दलहन बागवानी फसलों को बढ़ावा देने पर होगा। नाबार्ड का ध्यान जैविक और प्राकृतिक कृषि, जलवायु आधारित कृषि और जलवायु परिवर्तन पर केंद्रित होगा।