फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Money laundering case against Soren Enforcement Directorate makes fresh arrest

Jharkhand: हेमंत सोरेन के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग केस में नई गिरफ्तारी, ईडी ने मोहम्मद सद्दाम पर कसा शिकंजा

Tue, 09 Apr 2024 12:57 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: श्वेता महतो Updated Tue, 09 Apr 2024 12:57 PM IST
सार

मोहम्मद सद्दाम पर रांची में 8.86 एकड़ फर्जी जमीन का रिकॉर्ड रखने का आरोप है। ईडी ने दावा किया कि इस जमीन पर झारखंड मुक्ति मोर्चा ने अवैध तरीके से कब्जा कर रखा था।

विज्ञापन
Money laundering case against Soren Enforcement Directorate makes fresh arrest
प्रवर्तन निदेशालय - फोटो : फाइल

विस्तार

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने झारखंड में पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ चल रही मनी लॉन्ड्रिंग मामले में एक नई गिरफ्तारी की है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, मोहम्मद सद्दाम को जमीन घोटाला मामले के तहत गिरफ्तार किया गया है। केंद्रीय एजेंसी ने मनी लॉन्ड्रिंग विरोधी कानून के तहत उसकी हिरासत अपने पास ली है।
विज्ञापन


इस मामले में यह तीसरी गिरफ्तारी है। इससे पहले 48 वर्षीय पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और राज्य सरकार राजस्व विभाग उप निरीक्षक भानू प्रताप प्रसाद की गिरफ्तारी हो चुकी है। सद्दाम पर रांची में 8.86 एकड़ फर्जी जमीन का रिकॉर्ड रखने का आरोप है। ईडी ने दावा किया कि इस जमीन पर झारखंड मुक्ति मोर्चा ने अवैध तरीके से कब्जा कर रखा था।
विज्ञापन


जनवरी में हुई थी हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी
 ईडी ने जनवरी में सोरेन को उनके आधिकारिक आवास से पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया था। सोरेन फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं और वर्तमान में होटवार के बिरसा मुंडा केंद्रीय जेल में बंद हैं। मनी लॉन्ड्रिंग की जांच झारखंड पुलिस द्वारा सरकारी अधिकारियों सहित कई लोगों के खिलाफ कथित भूमि घोटाले मामलों में दर्ज की गई कई एफआईआर से शुरू हुई थी। कहा जाता है कि झारखंड में भू-माफियाओं का एक गिरोह सक्रिय है, जो रांची में भूमि रिकॉर्ड में फर्जीवाड़ा करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed