फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   minor missing girl dead body found in one room four boys in police custody

झारखंड: रामगढ़ में नाबालिग के शव मिलने से सनीसनी, परिजनों के आरोप पर चार लड़के हिरासत में

Mon, 23 Aug 2021 11:35 AM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: प्रशांत कुमार झा Updated Mon, 23 Aug 2021 11:35 AM IST
सार

परिजनों ने शनिवार को भुरकुंडा थाना में उसके गुमशुदगी का मामला दर्ज कराते हुए चार लड़कों पर उसे भगाने का आरोप लगाया गया।पुलिस मामले की पड़ताल करते हुए चार लड़कों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। 

विज्ञापन
minor missing girl dead body found in one room four boys in police custody
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

झारखंड के रामगढ़ जिले के भुरकुंडा थाना पुलिस ने एक बंद कमरे में फंदे से लटकी नाबालिग लड़की का शव बरामद किया। पुलिस को शक है कि नाबालिग ने खुदकुशी की है। घरवालों ने बताया कि नाबालिग अपने घर से शुक्रवार से लापता थी। लड़की की मां की शिकायत पर चार लड़कों को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

विज्ञापन


मृतका की पहचान दीपा कुमारी उर्फ चंदा कुमारी के रूप में कई गई। सौंदा डी जयनगर निवासी दीपा कुमारी शुक्रवार से घर से लापता थी। परिवारवालों ने काफी तलाश की, लेकिन वह नहीं मिली। परिजनों ने शनिवार को भुरकुंडा थाना में उसके गुमशुदगी का मामला दर्ज कराते हुए चार लड़कों पर उसे भगाने का आरोप लगाया गया।
विज्ञापन


घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। इसके बाद पुलिस ने लड़की के मोबाइल नंबर को ट्रेस किया। इसके आधार पर पुलिस जयनगर के एक बंद घर के पास पहुंची। घर का दरवाजा खोला तो लड़की का शव फंदे से लटका मिला। हालांकि अभी पुलिस कुछ भी कहने से बच रही है। पुलिस को हत्या होने की आशंका है। पुलिस का मानना है कि लड़की के साथ लड़कों ने गलत घटनाओं को अंजाम दिया है। फिलहाल पुलिस पीएम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed