फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Minister Chamra Linda did a surprise inspection of the tribal college hostel

Jharkhand: मंत्री चमरा लिंडा ने किया आदिवासी कॉलेज छात्रावास का औचक निरीक्षण, अनियमितता पर जताई नाराजगी

Sun, 04 May 2025 07:21 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 04 May 2025 07:21 PM IST
सार

Jharkhand: निरीक्षण के दौरान मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार जल्द ही सभी आदिवासी छात्रावासों में रसोइया, पुस्तकालयाध्यक्ष, वार्डन और सफाईकर्मियों की स्थायी नियुक्ति सुनिश्चित करेगी। इसके साथ ही बच्चों को निःशुल्क और गुणवत्तापूर्ण भोजन भी उपलब्ध कराया जाएगा।

विज्ञापन
Minister Chamra Linda did a surprise inspection of the tribal college hostel
कल्याण मंत्री चमरा लिंडा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झारखंड सरकार के कल्याण मंत्री चमरा लिंडा ने रविवार को बुंडु स्थित आदिवासी कॉलेज छात्रावास का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने छात्रावास की मूलभूत सुविधाओं, प्रबंधन व्यवस्था और विद्यार्थियों की स्थिति का गहराई से आकलन किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री लिंडा ने छात्र-छात्राओं से संवाद कर उनकी समस्याओं, जरूरतों और सुझावों को गंभीरता से सुना। छात्रों ने भोजन, पढ़ाई, स्वास्थ्य और स्वच्छता से जुड़ी कई अहम बातें रखीं, जिन पर मंत्री ने त्वरित समाधान का आश्वासन दिया।

विज्ञापन

राज्य का भविष्य हैं आप सभी
मंत्री ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी इस राज्य का भविष्य हैं। हमारी सरकार आपकी शिक्षा, सुरक्षा और सुविधाओं को प्राथमिकता दे रही है। हमारी कोशिश है कि सभी छात्रावासों में गुणवत्तापूर्ण खानपान, अध्ययन के लिए उपयुक्त वातावरण, पुस्तकालय, स्वच्छता और समुचित देखरेख सुनिश्चित हो।

विज्ञापन


पढ़ें: जमशेदपुर MGM अस्पताल में बड़ा हादसा, छत गिरने से 3 लोगों की मौत, सरकार ने किया मुआवजे का ऐलान

विज्ञापन
विज्ञापन

स्थायी नियुक्तियों की घोषणा
उन्होंने बताया कि राज्य सरकार जल्द ही सभी आदिवासी छात्रावासों में रसोइया, पुस्तकालयाध्यक्ष, वार्डन और सफाईकर्मियों की स्थायी नियुक्ति सुनिश्चित करेगी। इसके साथ ही बच्चों को निःशुल्क और गुणवत्तापूर्ण भोजन भी उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस संबंध में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से विशेष बैठक कर योजनाओं पर चर्चा की जाएगी।

भवन निर्माण में अनियमितता पर जताई नाराजगी
निरीक्षण के दौरान लिंडा ने छात्रावास के नए भवन निर्माण कार्य में पाई गई अनियमितताओं पर गहरी नाराजगी जताई। उन्होंने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि कार्य की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और लापरवाही बरतने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

संघर्ष की कहानी सुनाई, छात्रों को किया प्रेरित
मंत्री लिंडा ने अपने संघर्षों की कहानी साझा करते हुए छात्रों को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि मैं भी आप लोगों की तरह एक साधारण आदिवासी परिवार से आता हूं। जो कुछ भी आज हासिल किया है, वह माता-पिता के त्याग और अपनी मेहनत का नतीजा है। सरकार अवसर उपलब्ध करा रही है, अब बारी आपकी है कि आप अपने परिश्रम से खुद का और समाज का भविष्य संवारें। इस मौके पर तमाड़ विधायक विकास मुंडा, विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, प्रबंधन समिति के सदस्य एवं अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed