{"_id":"5cd7af00bdec22076a499ac5","slug":"mentally-unhealthy-son-suspected-of-chewing-father-s-organs-in-jharkhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड में व्यक्ति ने की आत्महत्या, मानसिक रूप से अस्वस्थ बेटे पर पिता के अंगों को चबाने का संदेह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड में व्यक्ति ने की आत्महत्या, मानसिक रूप से अस्वस्थ बेटे पर पिता के अंगों को चबाने का संदेह
Sun, 12 May 2019 10:58 AM IST
आसिम खान
भाषा, पलामू
भाषा, पलामू
Published by: आसिम खान
Updated Sun, 12 May 2019 10:58 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
झारखंड के पलामू जिले में एक व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली जिसके बाद मानसिक रूप से बीमार उसके बेटे पर अपने पिता के अंगों को चबाने का संदेह है। पुलिस अधीक्षक इंद्रजीत महाता ने यहां बताया कि पड़ोसियों ने कई दिन से घर से दुर्गंध आने की शिकायत की थी जिसके बाद पुलिस ने दनबदार गांव में उस घर का दरवाजा तोड़ा और 45 वर्षीय सुरेश मोची का शव घर की छत से लटकता पाया।
विज्ञापन
मोची ने तीन दिन पहले गमछे से कथित रूप से आत्महत्या कर ली थी और यह कदम उठाने से पहले उसने अपने पुत्र को रस्सी से चारपाई में बांध दिया था। पुलिस ने पाया कि शव के अंगों पर चबाने के निशान पाए गए हैं। उन्होंने संदेह जताया कि लड़के ने उन्हें चबाया होगा। पुत्र को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मोची की पत्नी अपने बेटे-बहू के साथ अलग रहती है। उनका दूसरा बेटा पंजाब में काम करता है।
विज्ञापन