फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   medical student from West Bengal jumped to death from the fourth floor of a hotel in Jharkhand

Jharkhand: झारखंड में बंगाल के मेडिकल छात्र ने की आत्महत्या, लड़की से जुड़ा है मामला

Tue, 20 Sep 2022 09:26 PM IST
Jeet Kumar पीटीआई, हजारीबाग (झारखंड)
पीटीआई, हजारीबाग (झारखंड) Published by: Jeet Kumar Updated Tue, 20 Sep 2022 09:26 PM IST
सार

लड़का रविवार को लड़की से मिलने झारखंड आया लेकिन लड़की उससे नहीं मिलना चाह रही थी। लेकिन लड़के की लगातार खुशामद करने के बाद, वह सोमवार शाम को होटल में उससे मिलने के लिए तैयार हो गई।

विज्ञापन
medical student from West Bengal jumped to death from the fourth floor of a hotel in Jharkhand
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

झारखंड के हजारीबाग जिले से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। पुलिस ने जानकारी दी कि हजारीबाग में एक लड़की ने पश्चिम बंगाल के मेडिकल छात्र का प्रपोजल ठुकरा दिया जिसके बाद लड़के ने एक होटल की चौथी मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी। छात्र पश्चिम बंगाल के बांकुरा जिले का रहने वाला था और बेंगलुरु के एक कॉलेज में मेडिकल की पढ़ाई कर रहा था।

विज्ञापन


लड़की से मिलने झारखंड आया लड़का
पुलिस ने कहा कि मृतक छात्र की लड़की से मुलाकात पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले में हुई थी। लड़की एक साल के पाठ्यक्रम के लिए बंगाल गई थी। लड़का रविवार को लड़की से मिलने झारखंड आया लेकिन लड़की उससे नहीं मिलना चाह रही थी। लेकिन लड़के की लगातार खुशामद करने के बाद, वह सोमवार शाम को होटल में उससे मिलने के लिए तैयार हो गई।
विज्ञापन


 लड़की ने भागने की कोशिश की
होटल में आने के बाद लड़के ने लड़की पर दबाव बनाना शुरु कर दिया कि वह उसे अपने प्रेमी के रूप में स्वीकार करे। लेकिन लड़की इस बात पर राजी नहीं हुई। इसके बाद लड़के ने लड़की से छेड़खानी करना शुरु कर दिया। इसके बाद लड़की ने भागने की कोशिश की लेकिन कमरा बंद था, जिसके बाद वह चिल्लाने लगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को सौंपे जाने के डर से खिड़की से कूद गया
लड़की चीख सुनकर होटल के कर्मचारियों ने दरवाजा खोलने की कोशिश की, लेकिन वे नाकाम रहे। अनुमंडल पुलिस अधिकारी (सदर) महेश प्रजापति ने बताया कि इस बीच, व्यक्ति ने शीशा तोड़ दिया और लड़की को घायल कर दिया। उन्होंने कहा कि ऐसा संदेह है कि वह पुलिस को सौंपे जाने के डर से खिड़की से कूद गया। 

चौथी मंजिल से कूदने पर लड़के की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि लड़की को हजारीबाग मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रजापति ने कहा कि वह अस्पताल में लड़की से मिले, जहां उसका इलाज चल रहा है और वह खतरे से बाहर है। पुलिस को बताया कि लड़की मृतक लड़के से फोन पर नियमित बात करती थी।


होटल के कमरे को सील कर दिया गया है
अधिकारी ने कहा कि होटल के कमरे को सील कर दिया गया है और अन्य सामान जब्त कर लिया गया है। लड़के घरवालों को सूचित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed