{"_id":"65786b9f520b892b71086456","slug":"man-with-links-to-banned-plfi-shot-dead-by-maoists-in-jharkhand-latest-news-update-2023-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jharkhand: झारखंड में प्रतिबंधित पीएलएफआई से जुड़े व्यक्ति की हत्या, माओवादियों ने गोली मारकर मौत के घाट उतारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jharkhand: झारखंड में प्रतिबंधित पीएलएफआई से जुड़े व्यक्ति की हत्या, माओवादियों ने गोली मारकर मौत के घाट उतारा
Tue, 12 Dec 2023 07:48 PM IST
अभिषेक दीक्षित
पीटीआई, चाईबासा (झारखंड)
पीटीआई, चाईबासा (झारखंड)
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Tue, 12 Dec 2023 07:48 PM IST
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले में कथित तौर पर प्रतिबंधित पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएलएफआई) से जुड़े एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मामले में प्रतिबंधित सीपीआई (माओवादियों) के संदिग्ध सदस्यों पर संदेह जताया जा रहा है। घटना माओवाद प्रभावित गुदड़ी थाना क्षेत्र के अंतर्गत रायगढ़ा गांव में हुई।
विज्ञापन
पश्चिम सिंहभूम के पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने बताया कि आपराधिक पृष्ठभूमि के कारण जेल की सजा काट चुके कमल पूर्ति की सोमवार को माओवादियों ने हत्या कर दी। पूर्ति के खिलाफ हत्या के प्रयास का एक मामला गुदड़ी थाने में लंबित था। पीएलएफआई प्रतिबंधित सीपीआई (माओवादी) से अलग हुआ गुट है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि हमें सोमवार रात को जानकारी मिली थी कि गुदरी पीएस क्षेत्राधिकार में अपराधियों ने एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी है। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि प्रतिबंधित सीपीआई (माओवादी) के एक अज्ञात दस्ते ने उस व्यक्ति की हत्या कर दी। मंगलवार को शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए चक्रधरपुर भेज दिया गया है। जांच चल रही है।
विज्ञापन