फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   man murdered his wife and buried her body inside house In Chaibasa Jharkhand accused now in custody

झारखंड: पत्नी की हत्या कर घर में ही दफनाया शव, आरोपी पति हिरासत में; बेटियों को शक हुआ तो खुला मामला

Sun, 25 Oct 2026 10:30 AM IST
प्रशांत तिवारी रांची, न्यूज डेस्क, अमर उजाला
रांची, न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रशांत तिवारी Updated Sun, 25 Oct 2026 10:30 AM IST
सार

चाईबासा के तुंगी गांव में 40 वर्षीय महिला की हत्या कर शव घर के कमरे की जमीन में दफनाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पति राम हांसदा को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
man murdered his wife and buried her body inside house  In Chaibasa Jharkhand accused now in custody
अपराध। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चाईबासा जिले के पांड्रासाली थाना क्षेत्र अंतर्गत तुंगी गांव में एक व्यक्ति ने अपनी 40 वर्षीय पत्नी की हत्या कर दी और शव को घर के कमरे की जमीन में गाड़ दिया। पुलिस ने मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में जमीन खुदवाकर महिला का सड़ा-गला शव बरामद किया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी पति राम हांसदा को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, जबकि घटनास्थल को सील कर दिया गया है।

विज्ञापन


चार दिन से गायब थी महिला
मृतका गुरुवारी हांसदा पिछले चार दिनों से रहस्यमय तरीके से गायब थीं। जब वे गांव में नजर नहीं आईं, तो पड़ोसियों ने इसकी जानकारी फोन पर उनकी शादीशुदा बेटियों को दी। सूचना मिलते ही बेटियां अपने मायके पहुंचीं और मां की तलाश शुरू की। घर की दीवारों पर खून के सूखे निशान देखकर उन्हें अनहोनी की आशंका हुई। जब बेटियों ने अपने पिता राम हांसदा से मां के संबंध में पूछा, तो वह गोलमोल जवाब देने लगे और कमरे का ताला खोलने के लिए चाबी देने से मना कर दिया। बेटियों ने देखा कि उनकी मां का मोबाइल फोन भी लगातार बंद आ रहा था। इसके बाद उन्होंने स्थानीय ग्रामीण मुंडा को पूरे मामले से अवगत कराया।
विज्ञापन


जमीन खोदकर निकाला गया शव
मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस बल तुंगी गांव पहुंचा और घर को अपने नियंत्रण में लेकर छानबीन शुरू की। तलाशी के दौरान पुलिस को एक कमरे के फर्श पर संदेह हुआ। इसके बाद मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में संदिग्ध स्थान की खुदाई कराई गई। खुदाई के दौरान जमीन के अंदर से गुरुवारी हांसदा का सड़ा-गला शव बरामद हुआ। शव मिलते ही पूरे गांव में सनसनी फैल गई और ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी राम हांसदा को हिरासत में ले लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: बिहार: पुलिस और अपराधी के बीच मुठभेड़, अंजनी हत्याकांड के मुख्य आरोपी के पैर में मारी गोली

पिता नहीं करते थे कोई काम
मृतका की बेटी नागेश्वरी जागरई ने बताया कि उनके माता-पिता घर में अकेले रहते थे। परिवार में तीन बहनें और दो भाई हैं। तीनों बहनों का विवाह हो चुका है, जबकि दोनों भाई घर से बाहर रहकर काम करते हैं। बेटी ने आरोप लगाया कि उनके पिता कोई काम नहीं करते थे और घर पर ही रहते थे, जबकि उनकी मां ही पूरे परिवार के भरण-पोषण का इंतजाम करती थीं। शुरुआती पूछताछ में आरोपी पति ने पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया। उसने दावा किया कि बीमारी के कारण उसकी पत्नी की मौत हुई थी, जिसके बाद उसने शव को घर में दफना दिया। हालांकि गले और शरीर पर मिले चोट के निशानों के आधार पर पुलिस इसे हत्या का मामला मानकर जांच आगे बढ़ा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed