{"_id":"63f4f7744e603eacfa026a4b","slug":"man-killed-in-jharkhand-ied-blast-latest-news-update-2023-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jharkhand: पश्चिमी सिंहभूम में आईईडी विस्फोट में एक की मौत, लकड़ी लाने जंगल गया था युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jharkhand: पश्चिमी सिंहभूम में आईईडी विस्फोट में एक की मौत, लकड़ी लाने जंगल गया था युवक
Tue, 21 Feb 2023 10:25 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चाईबासा (झारखंड)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चाईबासा (झारखंड)
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Tue, 21 Feb 2023 10:25 PM IST
सार
पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने बताया कि सुरक्षा बल मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से शव को बरामद किया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : एएनआई
विस्तार
झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में मंगलवार को आईईडी विस्फोट में 23 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। दावा किया जा रहा है कि विस्फोट प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) की ओर से किया गया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। घटना उस समय हुई, जब एक व्यक्ति लकड़ी लाने के लिए गोइलकेरा थाना क्षेत्र के मेरालगढ़ गांव के पास एक जंगल में गया था।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक (एसपी) आशुतोष शेखर ने बताया कि सुरक्षा बल मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से शव को बरामद किया गया। हमें शक है कि वामपंथी उग्रवादियों ने सुरक्षाकर्मियों को निशाना बनाने के लिए आईईडी लगाए हैं। जिला पुलिस उग्रवादियों के खिलाफ अपना अभियान जारी रखेगी और ग्रामीण लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करेगी।
विज्ञापन