फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Man forced to chant Jai Shriram by bjp workers in Dhanbad jharkhand CM hemant soren asks officials to take action

शर्मनाक: युवक को जय श्रीराम के नारे लगाने और थूक चाटने के लिए किया मजबूर, भाजपा कार्यकर्ताओं पर आरोप

Fri, 07 Jan 2022 11:20 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धनबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धनबाद Published by: कुमार संभव Updated Fri, 07 Jan 2022 11:20 PM IST
सार

इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें पीड़ित युवक दोनों हाथ जोड़कर रहम की भीख मांगता नजर आया।

विज्ञापन
Man forced to chant Jai Shriram by bjp workers in Dhanbad jharkhand CM hemant soren asks officials to take action
झारखंड में युवक से जबरन लगवाए गए जय श्रीराम के नारे - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

झारखंड के धनबाद में एक युवक को थूक चाटने और जय श्रीराम के नारे लगाने के लिए मजबूर करने का मामला सामने आया है। इस घटना को अंजाम देने का आरोप भाजपा कार्यकर्ताओं पर है। बताया जा रहा है कि पंजाब में सुरक्षा चूक को लेकर भाजपा कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे थे। उस दौरान युवक ने पीएम मोदी पर अभद्र टिप्पणी कर दी, जिससे नाराज कार्यकर्ताओं ने उसे धुन डाला। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मामले की जांच और दोषियों को सख्त सजा देने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


यह है पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक, धनबाद जिले में गांधी प्रतिमा के पास भाजपा कार्यकर्ता शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे थे। वे पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में हुई चूक को लेकर विरोध जता रहे थे। उस दौरान कथित रूप से मुस्लिम युवक वहां से गुजरा और उसने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भाजपा के झारखंड अध्यक्ष दीपक प्रकाश पर अभद्र टिप्पणी की। इससे भाजपा कार्यकर्ता भड़क गए। 
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
बताया जा रहा है कि इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें पीड़ित युवक दोनों हाथ जोड़कर रहम की भीख मांगता नजर आया। पुलिस ने युवक की पहचान के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी, लेकिन ट्वीट में उसके मुस्लिम होने का दावा किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




सीएम सोरेन ने कही यह बात
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस वीडियो के लिंक को रिट्वीट किया और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच की जाए। साथ ही, दोषियों को सख्त से सख्त सजा दी जाए। झारखंड में लोग शांति और प्रेम से रहते हैं। यहां नफरत फैलाने वालों के लिए कोई जगह नहीं है। वहीं, धनबाद के पुलिस अधीक्षक रामकुमार ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, इस मामले में पीड़ित और भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed