फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Mallikarjun Kharge Sahebganj Jharkhand Visit, Says, No freedom of speech inside or outside Parliament

Jharkhand: झारखंड में केंद्र सरकार पर जमकर बरसे खरगे, बोले- संसद के अंदर या बाहर बोलने की आजादी नहीं

Sat, 11 Feb 2023 04:08 PM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, रांची
पीटीआई, रांची Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 11 Feb 2023 04:08 PM IST
सार

कांग्रेस अध्यक्ष झारखंड में पार्टी के 60 दिवसीय 'हाथ से हाथ जोड़ो' जनसंपर्क कार्यक्रम की शुरुआत करने के बाद पाकुड़ के गुमानी मैदान में बोल रहे थे। 

विज्ञापन
Mallikarjun Kharge Sahebganj Jharkhand Visit, Says, No freedom of speech inside or outside Parliament
मल्लिकार्जुन खरगे - फोटो : ANI

विस्तार

केंद्र की भाजपा नीत सरकार पर निशाना साधते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शनिवार को आरोप लगाया कि देश में बोलने की आजादी नहीं है। झारखंड के साहेबगंज जिले में एक रैली को संबोधित करते हुए, खरगे ने संसद में उनके भाषण के कुछ हिस्सों को निकाले जाने का दावा करते हुए नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने आरोप लगाया कि संसद के अंदर और बाहर बोलने की आजादी नहीं है..जो लोग बोलने की हिम्मत करते हैं उन्हें सलाखों के पीछे डाल दिया जाता है। 

विज्ञापन


2014 में किए वादे पर खड़ी नहीं उतरी भाजपा: खरगे
उन्होंने कहा कि भाजपा 2014 में महंगाई रोकने के वादे के साथ सत्ता में आई थी, लेकिन सत्ता में आने के बाद से आवश्यक वस्तुओं और गरीबी की कीमतें बढ़ रही हैं। खरगे ने कहा कि यह कांग्रेस ही थी जिसने देश के बुनियादी ढांचे का विकास किया और भारत की आजादी के लिए लड़ाई लड़ी।
विज्ञापन


खरगे ने अदाणी पर फिर साधा निशाना
खरगे ने कहा कि हमने संसद में मुद्दा उठाया एक व्यक्ति जिसकी आमदनी 2019 में सिर्फ 1 लाख करोड़ थी ढाई साल में उसकी संपत्ति 13 लाख करोड़ हो गई।जो 2 लाख कमा रहा है क्या उसकी संपत्ति इतनी बढ़ेगी?कौनसा ऐसा जादू है जिसने यह कर दिया?
विज्ञापन
विज्ञापन


 60 दिवसीय 'हाथ से हाथ जोड़ो' जनसंपर्क कार्यक्रम की शुरुआत
कांग्रेस अध्यक्ष राज्य में पार्टी के 60 दिवसीय 'हाथ से हाथ जोड़ो' जनसंपर्क कार्यक्रम की शुरुआत करने के बाद पाकुड़ के गुमानी मैदान में बोल रहे थे। कार्यक्रम के दौरान, कांग्रेस कार्यकर्ता केंद्र की नीतियों के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए घर-घर जाएंगे। रैली में कांग्रेस महासचिव अविनाश पांडेय, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर और प्रदेश मंत्री आलमगीर आलम समेत अन्य नेता मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed