फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   LS Polls: BJP President JP Nadda accused JMM, said- giving protection to love, land and infiltration jihad

LS Polls: भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने झामुमो पर लगाया आरोप, बोले- लव, भूमि और घुसपैठ जिहाद को दे रहे संरक्षण

Wed, 29 May 2024 05:01 PM IST
मेघा झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मेघा झा Updated Wed, 29 May 2024 05:01 PM IST
सार

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बुधवार को राज्य में सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेतृत्व वाले गठबंधन पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि वे 'लव जिहाद', 'भूमि जिहाद' और 'घुसपैठ जिहाद' में लिप्त ताकतों को संरक्षण दे रहे हैं।

विज्ञापन
LS Polls: BJP President JP Nadda accused JMM, said- giving protection to love, land and infiltration jihad
जेपी नड्डा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बुधवार को राज्य में सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेतृत्व वाले गठबंधन पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि वे 'लव जिहाद', 'भूमि जिहाद' और 'घुसपैठ जिहाद' में लिप्त ताकतों को संरक्षण दे रहे हैं।
विज्ञापन


देवघर में एक चुनावी रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दावा किया कि राज्य में सत्तारूढ़ गठबंधन घुसपैठ का समर्थन कर रहा है। वहीं झारखंड पर बड़ा संकट मंडरा रहा है। उन्होंने कहा, "जल, जंगल, जमीन जैसे मुद्दों पर सत्ता में आई सरकार 'भूमि जिहाद और लव जिहाद' में सक्रिय ताकतों को संरक्षण दे रही है। वे लोग आदिवासी लड़कियों को बरगला रही हैं। सरकार घुसपैठियों द्वारा 'जिहाद' को संरक्षण दे रही है। रेत और जमीन की लूट अपने चरम सीमा पर है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि क्या आप चाहते हैं कि ऐसी सरकार रहे?" उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि राहुल और सोनिया गांधी जैसे नेता आदिवासी आरक्षण छीनकर मुस्लिम तुष्टीकरण में लिप्त हैं। उन्होंने कहा, "राहुल गांधी संविधान की एक प्रति रखते हैं, लेकिन इसे कभी नहीं पढ़ते।"
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ दल द्वारा समर्थित ताकतें आदिवासी महिलाओं पर अत्याचार कर रही हैं, उनकी जमीन हड़प रही हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को जवाब देना चाहिए कि आंध्र प्रदेश में चार बार आदिवासी/दलित आरक्षण क्यों छीनकर मुसलमानों को क्यों दिया गया? उन्होंने आरोप लगाया कि जनता के पैसे की लूट में लिप्त भ्रष्ट झामुमो-कांग्रेस नेताओं को जेल भेजा जाएगा।


उन्होंने कहा कि राहुल गांधी, सोनिया गांधी, पी चिदंबरम, केजरीवाल, लालू प्रसाद, टीएमसी नेता, डीएमके नेता जमानत पर हैं। वहीं हेमंत, मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन जेल में हैं। उन्होंने कहा कि क्या लोग ऐसे भ्रष्ट नेताओं को वोट देंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले 10 वर्षों में देश में कई क्षेत्रों में विकास किया है। उन्होंने कहा कि दुनिया का 40 प्रतिशत डिजिटल लेन-देन अब भारत में होता है। कांग्रेस और झामुमो प्रधानमंत्री मोदी का इन बातों पर मजाक उड़ाते थे। देश अब वैश्विक अर्थव्यवस्था में पांचवें स्थान पर है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed