{"_id":"66253471a92c8790c005a818","slug":"lord-ram-belongs-to-everyone-not-only-hindus-farooq-abdullah-latest-news-update-2024-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farooq Abdullah: 'भगवान राम सभी के हैं, सिर्फ हिंदुओं के नहीं', उलगुलान महारैली में बोले फारूक अब्दुल्ला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farooq Abdullah: 'भगवान राम सभी के हैं, सिर्फ हिंदुओं के नहीं', उलगुलान महारैली में बोले फारूक अब्दुल्ला
Sun, 21 Apr 2024 09:14 PM IST
अभिषेक दीक्षित
पीटीआई, रांची
पीटीआई, रांची
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Sun, 21 Apr 2024 09:14 PM IST
सार
उन्होंने किसी पार्टी का नाम लिए बिना कहा कि वे भगवान राम को बेच रहे हैं। वे दावा कर रहे हैं कि वे उन्हें लेकर आए हैं। वे भगवान राम को नहीं जानते। राम केवल हिंदुओं के नहीं, बल्कि दुनिया के हैं। राम सभी के हैं, लेकिन उन्होंने राम को अपना बना लिया है और दावा कर रहे हैं कि वह केवल उनके हैं।
विज्ञापन
Farooq Abdullah
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने रविवार को कहा कि भगवान राम केवल हिंदुओं के नहीं, बल्कि सभी के हैं। वे रांची में विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' की 'उलगुलान न्याय महारैली' को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने किसी पार्टी का नाम लिए बिना कहा कि वे भगवान राम को बेच रहे हैं। वे दावा कर रहे हैं कि वे उन्हें लेकर आए हैं। वे भगवान राम को नहीं जानते। राम केवल हिंदुओं के नहीं, बल्कि दुनिया के हैं। राम सभी के हैं, लेकिन उन्होंने राम को अपना बना लिया है और दावा कर रहे हैं कि वह केवल उनके हैं।
विज्ञापन
फारूक अब्दुल्ला ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि वह झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की लोकप्रियता से डर गई है। उन्हें बिना किसी गलती के सलाखों के पीछे डाल दिया गया। अब्दुल्ला ने लोगों से देश और लोकतंत्र को बचाने के लिए इंडिया के उम्मीदवारों के पक्ष में वोट डालने की अपील की।
विज्ञापन
केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 21 मार्च को दिल्ली की उत्पाद शुल्क नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया था। वह तिहाड़ जेल में बंद हैं। वहीं, ईडी ने मुख्यमंत्री पद से उनके इस्तीफे के तुरंत बाद कथित भूमि धोखाधड़ी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 31 जनवरी को सोरेन को गिरफ्तार भी किया था।
विज्ञापन