फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Lok Sabha Polls giridih constituency ajsu candidate chandra prakash chaudhary jharkhand

लोकसभा चुनाव: गिरिडीह से चंद्र प्रकाश होंगे आजसू उम्मीदवार, 2019 में 2.48 लाख वोट के अंतर से हासिल की थी जीत

Fri, 29 Mar 2024 06:29 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: श्वेता महतो Updated Fri, 29 Mar 2024 06:29 PM IST
सार

Lok Sabha Polls: पिछली लोकसभा चुनाव में चंद्र प्रकाश चौधरी ने राज्य के पूर्व शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो को 2.48 लाख वोटों के अंतर से हराया था। पिछले साल चेन्नई की अस्पताल में जगरनाथ महतो का निधन हो गया।

विज्ञापन
Lok Sabha Polls giridih constituency ajsu candidate chandra prakash chaudhary jharkhand
चंद्र प्रकाश चौधरी - फोटो : ANI

विस्तार

झारखंड में भाजपा के नेतृत्व वाली आजसू पार्टी ने गिरिडीह लोकसभा सीट से अपने मौजूदा सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी को फिर से उम्मीदवार बनाया है। रांची में आजसू के प्रमुख सुदेश महतो की अध्यक्षता में हुई संसदीय बोर्ड बैठक में उनके नाम पर चर्चा की गई।
विज्ञापन


सुदेश महतो ने बताया कि भाजपा के साथ सीट बंटवारे पर चर्चा होने के बाद पार्टी (आजसू) गिरिडीह से चुनाव लड़ने वाली है। उन्होंने कहा, "पार्टी ने झारखंड में एनडीए को बड़ी जीत दिलाने के लिए चंद्र प्रकाश को फिर से इस निर्वाचन क्षेत्र से उतारने का फैसला किया है। पिछली लोकसभा चुनाव में चंद्र प्रकाश ने यहां से बड़े अंतर से जीत हासिल की थी।"
विज्ञापन


गिरीडीह के लिए काम करना जारी रहेगा: चंद्र प्रकाश
सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी ने कहा कि वह गिरिडीह और झारखंड के लोगों के लिए काम करना जारी रखेंगे। उन्होंने कहा, "2019 में गिरिडीह देश के आकांक्षी जिलों में 61वें स्थान पर था, लेकिन मौजूदा समय में यह तीसरे स्थान पर है। यह एक बड़ी उपलब्धि है। मैं गिरिडीह के विकास के लिए काम करता रहूंगा।"
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछली लोकसभा चुनाव में चंद्र प्रकाश चौधरी ने राज्य के पूर्व शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो को 2.48 लाख वोटों के अंतर से हराया था। पिछले साल चेन्नई की अस्पताल में जगरनाथ महतो का निधन हो गया। झारखंड की 14 लोकसभा सीटों पर भाजपा 13 और आजसू एक सीट पर चुनाव लड़ रही है।

भाजपा ने कर दी उम्मीदवारों की घोषणा
इस साल सात चरणों में 14 अप्रैल से लोकसभा चुनाव होने वाला है। गिरिडीह में 25 मई को मतदान होगा। भाजपा ने 13 सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है, जिसमें सात नए चेहरे भी शामिल हैं।


विपक्षी पार्टियों की तरफ से कांग्रेस ने तीन सीटों से अपने उम्मीदवारों की घोषणा की है। आजसू के प्रमुख सुदेश महतो ने इंडी गठबंधन पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह गठबंधन देश के विकास के लिए प्रतिबद्ध नहीं है। इनका एकमात्र एजेंडा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हराना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed