फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Lok Sabha Election result jharkhand legislators bjp jmm mlas news in hindi

Election Result: झारखंड से 12 विधायकों में केवल चार को मिली जीत, भाजपा से सीता सोरेन और गीता कोरा को हार

Wed, 05 Jun 2024 03:17 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: श्वेता महतो Updated Wed, 05 Jun 2024 03:17 PM IST
सार

भाजपा के तरफ से धनबाद-बाघमारा विधायक दुलु महतो ने कांग्रेस की अनुपमा सिंह के खिलाफ 3.31 लाख वोटों से जीत हासिल की। हजारीबाग से भाजपा विधायक मनीष जयसवाल ने कांग्रेस के जेपी पटेल को 2.76 लाख वोटों से हराया।

विज्ञापन
Lok Sabha Election result jharkhand legislators bjp jmm mlas news in hindi
झारखंड विधानसभा - फोटो : ANI

विस्तार

लोकसभा चुनाव 2024 क नतीजे आ चुके हैं। भाजपा नीत एनडीए बहुमत हासिल करने के बाद अब सरकार बनाने की प्रक्रिया में जुट चुकी है। मंगलवार को जारी रुझानों में इंडी गठबंधन भी बहुमत से दूर नहीं था। झारखंड की 14 लोकसभा सीटों में भाजपा ने आठ पर जीत हासिल की। वहीं राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) को तीन सीटें ही मिलीं। झारखंड से कुल 12 विधायक लोकसभा चुनाव लड़ रहे थे, जिनमें से केवल चार को ही जीत मिली। भाजपा की सीता सोरेन और गीता कोरा को हार का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन


महज चार विधायकों को मिलीं जीत 
इंडी गठबंधन ने सात मौजूदा विधायकों को नामांकित किया था, जिनमें चार झामुमो से, दो कांग्रेस और एक सीपीएम के विधायक शामिल थे। भाजपा ने अपने तीन विधायक मैदान में उतारे थे। झामुमो के दो बागी विधायक निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनावी मैदान में उतरे। मंगलवार को जारी रुझानों के अनुसार, झामुमो के दो विधायक जोबा माझी और नलिन सोरेन, भाजपा के दो विधायक डुलू महतो और मनीष जयसवाल ने लोकसभा चुनाव में जीत हासिल की। 
विज्ञापन


झामुमो की मनोहरपुर विधायक जोबा माझी ने 1.68 लाख वोटों के भारी अंतर से जीत हासिल की। उन्होंने अपनी प्रतिद्वंद्वी भाजपा की गीता कोरा हराया। बता दें कि गीता कोरा झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोरा की पत्नी है। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले वह भाजपा में शामिल हो गई थीं। दुमका के शिकारीपाड़ी विधानसभा सीट पर सात बार के झामुमो विधायक नलिन सोरेन ने भाजपा की सीता सोरेन को 22,527 वोटों से हराया। सीता सोरेन झारखंड के जेल में बंद पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की भाभी हैं। तीन बार की विधायक सीता सोरेन हाल ही में भाजपा में शामिल हुई थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा के तरफ से धनबाद-बाघमारा विधायक दुलु महतो ने कांग्रेस की अनुपमा सिंह के खिलाफ 3.31 लाख वोटों से जीत हासिल की। हजारीबाग से भाजपा विधायक मनीष जयसवाल ने कांग्रेस के जेपी पटेल को 2.76 लाख वोटों से हराया। इसी के साथ चार विधायकों के संसद में पहुंचने के साथ 81 सदस्यीय झारखंड विधानसभा की कुल ताकत 80 से घटकर 76 हो जाएगी। हालांकि, जेल में बंद पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने गांडेय उपचुनाव जीत चुकी है. इसलिए अब सदन की कुल ताकत 77 हो जाएगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed