{"_id":"5fd4a7588ebc3e3d4310a22f","slug":"lalu-prasad-yadav-kidney-function-can-deteriorate-any-time-dr-umesh-prasad","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजद प्रमुख लालू यादव की हालत खराब, गंभीर होती जा रही किडनी की समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजद प्रमुख लालू यादव की हालत खराब, गंभीर होती जा रही किडनी की समस्या
Sat, 12 Dec 2020 04:51 PM IST
मुकेश कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Sat, 12 Dec 2020 04:51 PM IST
विज्ञापन
लालू प्रसाद यादव
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की तबीयत ठीक नहीं है। उनका किडनी फंक्शन कभी भी बिगड़ सकता है। इस बात की जानकारी उनका इलाज करने वाले डॉक्टर उमेश प्रसाद ने शनिवार को दी।
विज्ञापन
डॉक्टर उमेश प्रसाद ने कहा कि किडनी फंक्शन कब बिगड़ेगा इस पर अनुमान लगाना मुश्किल है। उनकी स्थिति ठीक नहीं है और मैंने इसे अधिकारियों को लिखित रूप में दे दिया है। बता दें कि चारा घोटाले मामले में सजायाफ्ता लालू यादव राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, रांची में भर्ती हैं।
विज्ञापन
दरअसल, उनकी किडनी का क्रिएटिनिन लेबल लगातार बढ़ रहा है। फिलहाल उनकी किडनी 25 फीसदी ही काम कर रही है। अगले कुछ दिनों तक स्थिति ऐसी ही रही तो उन्हें डायलिसिस कराने की जरूरत पड़ सकती है। लालू का इलाज कर रहे डॉ. उमेश प्रसाद ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से लालू प्रसाद बहुत चिंतित और परेशान हैं। उन्होंने कहा कि इनकी स्वास्थ्य की जानकारी रिम्स प्रबंधन और सरकार को दे दी गई है।
विज्ञापन
Lalu Prasad Yadav's kidney function can deteriorate any time. It's difficult to predict. It is obviously alarming & I've given it in writing to authorities: Dr Umesh Prasad, doctor treating RJD chief Lalu Yadav who is admitted at Rajendra Institute of Medical Sciences, Ranchi pic.twitter.com/6M5GNKSAFW
— ANI (@ANI) December 12, 2020