{"_id":"5f0318a13e25d54266002b13","slug":"lalu-prasad-yadav-hovering-corona-policeman-posted-in-security-turns-infected","type":"story","status":"publish","title_hn":"लालू प्रसाद यादव पर मंडराया कोरोना का खतरा, सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी निकला संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लालू प्रसाद यादव पर मंडराया कोरोना का खतरा, सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी निकला संक्रमित
Mon, 06 Jul 2020 05:57 PM IST
Rohit Ojha
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: Rohit Ojha
Updated Mon, 06 Jul 2020 05:57 PM IST
विज्ञापन
लालू यादव
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पर कोरोना का खतरा बढ़ गया है। उनकी सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। चारा घोटाले में सजायाफ्ता लालू प्रसाद फिलहाल अपनी गंभीर बीमारियों का इलाज रांची के रिम्स अस्पताल में करवा रहे हैं। खबरों का अनुसार लालू यादव की सुरक्षा में पुलिसकर्मी को तैनात किया गया था। पुलिसकर्मी कैसे कोरोना संक्रमित हुआ फिलहाल इसका पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
लालू प्रसाद यादव बिरसा जेल के कैदी हैं। उनका इलाज रिम्स के पेंईंग वार्ड में चल रहा है। रिम्स में कोरोना वार्ड के पास ही उनका वार्ड है। जिसकी वजह से संक्रमण का खतरा पहले भी जताया गया था।
विज्ञापन
पिछले कुछ दिनों में रांची में तैनात पुलिसकर्मियों में कोरोना का संक्रमण तेजी से फैला है। इसके बाद रांची के कई थानों को सैनिटाइज भी किया गया था। पांच थानों के पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित पाए गए थे।
विज्ञापन