फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   labour killed his contractor on love affair

मजदूर को रास नहीं आए प्रेमिका से ठेकेदार के संबंध, कर दिया कांड

Sat, 24 Oct 2015 05:35 PM IST
Updated Sat, 24 Oct 2015 05:35 PM IST
विज्ञापन
labour killed his contractor on love affair

झारखंड के सरायकेला खरसवां जिले में अवैध संबंधों की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है जहां एक मजदूर ने अपने ठेकेदार की इसलिए हत्या कर दी कि जिस महिला से वह प्रेम करता था उसी पर ठेकेदार भी निगाह रखता था।

विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार आरोपी सुभाष चौड़े पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले के बलरामपुर थाना क्षेत्र के दोरडा का रहने वाला है।

जिसे शुक्रवार सुबह लोहे की रॉड के साथ गिरफ्तार किया गया जिससे उसने अपने ठेकेदार की हत्या की थी। मृतक ठेकेदार पंचू गोपाल पंडल बंगाल के बुर्दवान जिले मेमारी गांव का रहने वाला था।
विज्ञापन

एक ही महिला से प्यार करता थे मजदूर और ठेकेदार

labour killed his contractor on love affair

पुलिस के अनुसार आरोपी सुभाष चौड़े मृतक गोपाल के साथ पिछले छह सात महीने से काम कर रहा था। उसने पुलिस को बताया कि उसके ठेकेदार के एक महिला से अवैध संबंध थे, जिसमें वह खुद भी दिलचस्पी रखता था।

पुलिस थाना इंचार्ज रमन ने बताया कि चौड़े के इरादे को भांपते हुए पंचू गोपाल मंडल ने उसे इस संबंध में चेताया भी था। कुछ दिन पहले ही मंडल ने चौड़े को आदित्यपुर से हटाकर खूंटी जिले में पहुंचा दिया था। जिससे वह खार खाए बैठा था।

बीते दिन चौड़े खूंटी से आदित्यपुर आया था और उसने मंडल से अपना रुका हुआ बकाया मांगा। पुलिस अधिकारी रमन ने बताया कि मंडल ने उसे दुर्गा पूजा के बाद उसका हिसाब करने का आश्वासन दिया।

लोहे की रॉड से किया हमला

labour killed his contractor on love affair

इस पर भड़कते हुए चौड़े ने लोहे की एक रॉड उठाकर रमन के सिर में दे मारी। जिससे मंडल की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के अनुसार वारदात के बाद चौड़े वापस खूंटी पहुंचा और सामान्य तरीके से रहने लगा।

लेकिन उसे इस बात का अंदाजा नहीं था कि इस वारदात का कोई चश्मदीद गवाह भी था। पुलिस ने उससे पूछताछ के बाद आरोपी चौड़े को धर दबोचा।

पूछताछ में उसने सारी वारदात उगल दी। जिसमें उसने बताया कि झगड़ा लेनदेन का था लेकिन  हत्या का कारण महिला से अवैध संबंध भी बने।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed