फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jumbo kills 16 people in 12 days in Jharkhand

Jharkhand: हाथी ने बीते 12 दिनों में पांच जिलों के 16 लोगों की ले ली जान, इटकी प्रखंड में लगी धारा-144

Tue, 21 Feb 2023 05:18 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 21 Feb 2023 05:18 PM IST
सार

प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) शशिकर सामंत ने कहा कि वन विभाग हाथी से निपटने के लिए पश्चिम बंगाल से एक विशेषज्ञ टीम को शामिल करने सहित सभी संभव कदम उठा रहा है।

विज्ञापन
Jumbo kills 16 people in 12 days in Jharkhand
हाथी (सांकेतिक) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

झारखंड में एक हाथी ने पिछले 12 दिनों में पांच जिलों के 16 लोगों की कथित तौर पर जान ले ली। इनमें से अकेले चार लोग मंगलवार को रांची जिले के एक ही प्रखंड में मारे गए हैं। वन अधिकारियों ने यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


रांची के प्रभागीय वन अधिकारी श्रीकांत वर्मा ने बताया कि प्रशासन ने इटकी प्रखंड में सीआरपीसी की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी है, ताकि पांच से ज्यादा लोगों के इकट्ठा होने पर रोक लगाई जा सके।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इटकी प्रखंड के ग्रामीणों को विशेष रूप से सूर्योदय और सूर्यास्त के दौरान अपने घरों के अंदर रहने के लिए कहा गया है। उन्हें किसी भी हाथी के करीब न जाने के लिए भी कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्मा ने कहा, "ग्रामीण हाथी के पास इकट्ठा हो रहे हैं, जिसके कारण आज एक व्यक्ति की मौत हो गई। उन्हें रोकने के लिए रांची प्रशासन ने इटकी प्रखंड में आज सीआरपीसी की धारा 144 लगाई है।"

प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) शशिकर सामंत ने कहा कि वन विभाग हाथी से निपटने के लिए पश्चिम बंगाल से एक विशेषज्ञ टीम को शामिल करने सहित सभी संभव कदम उठा रहा है, जिस पर पिछले 12 दिनों में हजारीबाग, रामगढ़, चतरा, लोहरदगा और रांची जिलों में 16 लोगों को मारने का संदेह है।

उन्होंने कहा, "हमने रांची के वन संरक्षक की अध्यक्षता में चार डिवीजनों के वन अधिकारियों की एक समिति का गठन किया है। समिति यह तय करेगी कि क्या एक ही हाथी ने सभी 16 लोगों को मार डाला है। अगर समिति इसे प्रमाणित करती है तो हम एक या दो दिन में फैसला करेंगे।"

उन्होंने कहा, ऐसा लग रहा है कि हाथी अचानक इस तरह व्यवहार कर रहा है। समिति इस बात की जांच करेगी कि क्या हाथी जानबूझकर लोगों को मार रहा है या उनकी मौत के लिए लोग खुद जिम्मेदार हैं। बताया जा रहा है कि हाथी ने लोहरदगा जिले में सोमवार को दो महिलाओं सहित चार लोगों को कुचलकर मार डाला था।

वर्मा ने बताया, ऐसा प्रतीत होता है कि यह सोमवार रात राजधानी से करीब 25 किलोमीटर दूर रांची के इटकी प्रखंड में घुस गया और मंगलवार सुबह दो महिलाओं सहित चार लोगों की कथित तौर पर मौत हो गई और एक घायल हो गया।


रांची के डीएफओ ने कहा, ऐसा संदेह है कि इसी हाथी ने लगभग 12 दिन पहले हजारीबाग में पांच लोगों को मार डाला और फिर रामगढ़ चला गया, जहां उसने गोला इलाके में एक व्यक्ति को कुचल दिया। इसके बाद वह कथित तौर पर चतरा चला गया और एक अन्य व्यक्ति की हत्या कर दी। उन्होंने कहा, हम तस्वीरों और अन्य पहलुओं की जांच कर रहे हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि क्या यह वही हाथी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed