फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   JP Nadda: Nadda targets Congress during rally in Jharkhand, accuses Soren government of corruption

JP Nadda: झारखंड में रैली के दौरान नड्डा ने कांग्रेस पर साधा निशाना, सोरेन सरकार पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप

Thu, 22 Jun 2023 02:42 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गिरिडीह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गिरिडीह Published by: श्वेता महतो Updated Thu, 22 Jun 2023 02:42 PM IST
सार

जेपी नड्डा ने अपनी रैली में झारखंड सरकार पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने हेमंत सोरेन सरकार पर राज्य को पीछे धकेलने का आरोप लगाया।

विज्ञापन
JP Nadda: Nadda targets Congress during rally in Jharkhand, accuses Soren government of corruption
JP Nadda - फोटो : Social Media

विस्तार

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा झारखंड दौरे पर हैं। गिरीडीह में रैली के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा की। वहीं दूसरी तरफ उन्होंने कांग्रेस पर अपनी तीखी प्रतिक्रिया भी दी है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जहां पूरी दुनिया पीएम मोदी की सराहना कर रही है, वहीं कांग्रेस उन्हें सांप, अनपढ़ और चायवाला कहती है। आज के समय में अमेरिका, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया में आर्थिक मंदी का महौल है लेकिन भारत की अर्थव्यवस्था मजबूती से खड़ी है। 
विज्ञापन


कांग्रेस पर नड्डा की तीखी प्रतिक्रिया
गिरिडीह में अपनी रैली को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कांग्रेस के 75 वर्षों के शासन पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा- '75 वर्षों के शासन के दौरान केवल 74 एयरपोर्ट बने, वहीं पीएम मोदी की सरकार के महज नौ सालों के दौरान 74 एयरपोर्ट बनाए गए। यह है बदलते भारत की तस्वीर।'
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि 2014 में भारत की अर्थव्यवस्था 10वें पायदान पर थी, लेकिन पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत इस क्षेत्र में ब्रिटेन को पछाड़कर पांचवे स्थान पर आ चुका है। एक तरफ जहां पूरी दुनिया पीएम मोदी की प्रशंसा कर रही है, वहीं कांग्रेसी बाई-बहन उन्हें सांप, अनपढ़, चाय बेचने वाला बोलती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को पीएम मोदी और देश की प्रशंसा नहीं भाती है। 

भाजपा की योजनाओं का किया जिक्र
नड्डा ने भाजपा सरकार द्वारा लागू की गई योजनाओं का जिक्र करते हुए बताया कि आयुष्मान भारत के तहत  50 करोड़ लोगों को 5 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की सुविधा दी गई है। इसके अलावा पीएम आवास योजना के तहत चार करोड़ लोगों को मकान उपलब्ध कराया गया। इस घर की मालकिन महिलाओं को बनाया गया, जो कि मोदी जी के महिला सशक्तिकरण का तरीका है।

झारखंड सरकार पर साधा निशाना 
जेपी नड्डा ने अपनी रैली में झारखंड सरकार पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने हेमंत सोरेन सरकार पर राज्य को पीछे धकेलने का आरोप लगाया। नड्डा ने भाजपा सरकार की तारीफ में कहा कि जहां मोदी जी ने विकास के लिए काम किया है, वहीं हेमंत सोरेन सरकार ने हर तरीके से झारखंड को पीछे धकेलने का काम किया है। झारखंड सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त है, जिससे प्रदेश की कानून व्यवस्था चरमरा गई है। 

उन्होंने झारखंड सरकार पर यह भी कहा कि ज्यादातर बड़े जमानी घोटाले झारखंड मुक्ति मोर्चा सरकार के दौरान ही हुआ है। नड्डा ने हेमंत सरकार पर अवैध खनन को बढ़ावा देने का भी आरोप लगाया है। 

बुधवार 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर नड्डा ने कहा कि कल का दिन ऐतिहासिक था। पीएम मोदी ने संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में अपनी संस्कृति से जुड़े अपनी विधा योग का नेतृत्व किया।  

दो दिवसीय दौरे पर ओडिशा के झारसुगुड़ा पहुंचे नड्डा
भाजपा प्रमुख नड्डा गुरुवार को ओडिशा के दो दिवसीय दौरे पर झारसुगुड़ा पहुंचे। नड्डा का यहां वीर सुरेंद्र साई हवाई अड्डे पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन सामल और बारगढ़ के सांसद सुरेश पुजारी सहित पार्टी के अन्य नेताओं ने स्वागत किया। उन्होंने पार्टी के नवनिर्मित जिला कार्यालय का उद्घाटन किया और बारगढ़ लोकसभा क्षेत्र के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत की। वह बुर्ला के एमसीएल गेस्टहाउस में रात बिताएंगे।


नड्डा शुक्रवार को कालाहांडी जिले के भवानीपटना जाएंगे और मां मणिकेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद वह लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में एक रैली को संबोधित करेंगे। उनका भवानीपटना में कालाहांडी लोकसभा सीट के प्रमुख लोगों से मिलने का भी कार्यक्रम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed