फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jogi came home: After 22 years the husband reached home with a Sarangi in his hand, asked for alms from the widow wife

घर आया जोगी : 22 साल बाद हाथ में सारंगी लेकर पहुंचा पति, 'विधवा' पत्नी से मांगी भिक्षा तो अवाक रह गई

Wed, 11 Aug 2021 10:03 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Wed, 11 Aug 2021 10:03 PM IST
सार

झारखंड के गढ़वा जिले का यह अनूठा मामला जनचर्चा का विषय बन गया है। पत्नी ने मान लिया था कि उसके लापता पति की मौत हो चुकी है। लेकिन बीते दिनों जब वह जोगी के रूप में घर पहुंचा तो परिजन दंग रह गए।
 

विज्ञापन
Jogi came home: After 22 years the husband reached home with a Sarangi in his hand, asked for alms from the widow wife
जोगी के रूप में घर पहुंचा उदय साव - फोटो : social media

विस्तार

झारखंड के गढ़वा जिले के सेमौरा गांव में अनूठा मामला सामने आया है। यह वाकया लगता तो फिल्म जैसा है, लेकिन है असली। 22 साल पहले गांव का उदय साव घर छोड़कर चला गया था। उसे खूब खोजा, लेकिन नहीं मिला तो परिजनों ने मृत मान लिया। उसकी पत्नी ने भी विधवा जीवन कबूल कर लिया था। जब अचानक वह जोगी का भेष धारण कर और हाथ में सारंगी लेकर अपने घर पहुंचा तो परिजन अवाक रह गए। 

विज्ञापन


गोरखनाथ का भजन गाने लगा
उदय को मृत मानकर उसकी पत्नी एक विधवा की जिंदगी जीने लगी थी। उदय के बेटे-बेटी खुद को अनाथ मान रहे थे, लेकिन गत रविवार को अचानक उदय जोगी के भेष में हाथ में सारंगी लिए हुए अपने पैतृक गांव सेमौरा पहुंचा। उसने अपनी पत्नी से भिक्षा मांगी और बाबा गोरखनाथ का भजन गाने लगा। 
विज्ञापन


तत्काल पहचान गई पत्नी
जोगी के भेष में पहुंचे उदय को देखते ही उसकी पत्नी पहचान गई। अपने खोए हुए पति को सामने पाकर वह बिलख- बिलख कर रोने लगी। फिर उसे जोगी जीवन छोड़ने की मिन्नतें करने लगी, लेकिन उदय अपना बार-बार परिचय छुपाता रहा। घर व गांव के कई सदस्य वहां पहुंच गए। उन्होंने भी उदय को पहचान लिया। उसके घर आने की सूचना पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घर में रहने से किया इनकार
परिजनों व गांव के सभी लोगों ने चाहा कि उदय अब अपने घर परिवार के साथ ही रहे,  लेकिन उसने इनकार कर दिया। अभी वह गांव के बाहर स्थित डिग्री कॉलेज कांडी में ठहरा हुआ है। परिजन व गांव के लोग अब भी उदय साव को जोगी जीवन छोड़कर पुन: गृहस्थ बनने के लिए राजी करने के प्रयास कर रहे हैं, लेकिन वह इसके लिए तैयार नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed