{"_id":"6883b4c354a3d424ad3babf3b7931b97","slug":"jobs-jharkhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"दारोगा नियुक्ती: नई मेरिट लिस्ट से होगी भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दारोगा नियुक्ती: नई मेरिट लिस्ट से होगी भर्ती
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 22 Nov 2013 03:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झारखंड दारोगा चयन में हुई गड़बड़ी पर दायर याचकाओं की सुनाई के बाद यह फैसला लिया गया है भर्तियों के लिए नई मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
रांची हाइकोर्ट के जस्टिस अपरेश कुमार सिंह की अदालत में गुरुवार को दारोगा चयन में हुई गड़बड़ी को लेकर दायर विभिन्न याचिकाओं पर सुनवाई की।
इस दौरान राज्य सरकार की ओर से शपथ पत्र दायर कर बताया गया कि डीजीपी की अध्यक्षता में नये बोर्ड का गठन हुआ है। यह बोर्ड दारोगा के लिए नयी मेरिट लिस्ट तैयार करेगी। इसमें एक माह का समय लगेगा।
विज्ञापन
इस दौरान बहाली की सारी प्रक्रियाएं पूरी कर ली जाऐंगी। सरकार ने यह भी कहा कि चयन में हुई गड़बड़ियों के लिए पूर्व डीजीपी जिम्मेवार हैं।
उनके मौखिक निर्देश पर चयन में बदलाव किया गया था। इस मामले में अनमोल कुमार तिवारी व अन्य की ओर से अलग-अलग 24 रिट याचिकाएं दाखिल की गयी है।
इसमें दारोगा नियुक्ति को चुनौती दी गयी है। नियुक्ति में की गयी गड़बड़ियों का जिक्र किया गया है। पूर्व में सुनवाई के दौरान सरकार ने नियुक्ति में गड़बड़ी होने की बात स्वीकार की थी।
विज्ञापन