फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   JMM urges Election Commission to complete Jharkhand assembly poll process by first week of December

Jharkhand: झामुमो ने चुनाव आयोग से दिसंबर के पहले हफ्ते तक विधानसभा चुनाव कराने की अपील की, जानें क्या है वजह

Mon, 23 Sep 2024 03:12 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: श्वेता महतो Updated Mon, 23 Sep 2024 03:12 PM IST
सार

झामुमो के प्रतिनिधि सुदिव्य कुमार और केंद्रीय प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने चुनाव आयोग के समक्ष पार्टी की बातें रखीं। झामुमो ने आयोग को बताया, पांचवीं झारखंड विधानसभा के लिए चुनाव 23 दिसंबर 2019 में समाप्त हुआ था और सरकार का गठन 29 दिसंबर को हुआ था।

विज्ञापन
JMM urges Election Commission to complete Jharkhand assembly poll process by first week of December
चुनाव आयोग - फोटो : ANI

विस्तार

झारखंड की सत्तारूढ़ पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने चुनाव आयोग से दिसंबर के पहले हफ्ते तक विधानसभा चुनाव के लिए मतदान प्रक्रिया को समाप्त करने का आग्रह किया। आज मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार की अध्यक्षता में चुनाव आयोग की एक टीम रांची पहुंची। वे यहां विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा के लिए आए हैं। इस दौरे के दौरान टीम ने विभिन्न राजनीतिक दलों के साथ बैठक की। 
विज्ञापन


झामुमो के प्रतिनिधि सुदिव्य कुमार और केंद्रीय प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने चुनाव आयोग के समक्ष पार्टी की बातें रखीं। झामुमो ने आयोग को बताया, पांचवीं झारखंड विधानसभा के लिए चुनाव 23 दिसंबर 2019 में समाप्त हुआ था और सरकार का गठन 29 दिसंबर को हुआ था। अगर इस बार विधानसभा का चुनाव  दिसंबर के पहले हफ्ते तक समाप्त हो जाता है तो वर्तमान सरकार को अपना कार्यकाल पूरा करने का मौका मिलेगा। पार्टी ने आयोग ने चुनाव प्रचार के दौरान धर्म के नाम पर भाषण देने से रोकने का भी आग्रह किया। 
विज्ञापन


झामुमो के प्रतिनिधि ने कहा, "भाजपा के नेता धर्म और जाति के नाम पर भाषण देते हैं, जिसके कारण समाज में धार्मिक और सांस्कृतिक मतभेद पैदा हो रहा है। यह सुनीश्चित करना आपकी जिम्मेदारी है कि सांप्रदायिक ध्रुवीकरण न हो और लोग बिना किसी डर के मतदान कर सकें।" अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान चुनाव आयोग की टीम राजनीतिक पार्टियों, प्रवर्तन एजेंसियों और सरकारी अधिकारियों के साथ कई बैठकें करेगी। बता दें कि झारखंड में इस साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होने की संभावना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed