फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   JMM released third list of candidates for upcoming Jharkhand elections update news in hindi

JMM: झामुमो ने विधानसभा चुनावों के लिए जारी की तीसरी सूची; पांच उम्मीदवारों के नाम का किया एलान

Wed, 23 Oct 2024 10:59 PM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: शिव शुक्ला Updated Wed, 23 Oct 2024 10:59 PM IST
सार

 Jharkhand Aassembly Election 2024: झारखंड में विधानसभा चुनावों को लेकर सियासी सरगर्मी तेज है। एक-एक कर पार्टियां अपने उम्मीदवारों के नाम का एलान कर रही हैं। इसी क्रम में आज झामुमो ने अपने उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी कर दी है। आइये जानते हैं इनमें किस किस नेता के नाम शामिल हैं...

विज्ञापन
JMM released third list of candidates for upcoming Jharkhand elections update news in hindi
हेमंत सोरेन - फोटो : X / @HemantSorenJMM

विस्तार

झामुमो ने आगामी झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए पांच उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की है। इस लिस्ट में झामुमो ने बिशुनपुर और चक्रधरपुर सीट से मौजूदा विधायक चमरा लिंडा और सुखराम ओरांव को मैदान में उतारा है। चमरा लिंडा ने 2024 में हुए लोकसभा चुनावों में झामुमो से बगावत कर लोहरदगा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ा था। वे महागठबंधन के विरोध में थे। हालांकि उन्हें तब हार मिली थी। 

विज्ञापन


पार्टी से किया गया था सस्पेंड
पार्टी से बगावत करने के मामले में चमरा लिंडा पर कार्रवाई भी की थी। पार्टी ने उन्हें सस्पेंड भी किया था। बावजूद इसके अब झामुमो ने एक बार फिर उन पर भरोसा जताया है। चमरा लिंडा ने 2019 के विधानसभा चुनाव में बिशुनपुर सीट से बीजेपी के अशोक ओरांव को हराकर 17,382 वोटों से जीत हासिल की थी।  
विज्ञापन


इन उम्मीदवारों के नाम भी शामिल
चमरा लिंडा और सुखराम ओरांव के अलावा झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) ने गोमिया से योगेंद्र प्रसाद, खूंटी (एसटी) से स्नेहलता कंडुलना और सिसई (एसटी) सीट से जिगा सुसारन होरो को मैदान में उतारा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले, अपनी पहली लिस्ट में झामुमो ने 35 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की थी। पहली सूची में बरहेट से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और गांडेय से कल्पना सोरेन के नाम का एलान किया गया था। वहीं, दूसरी सूची में रांची से महुआ माजी की उम्मीदवारी का एलान किया गया था। इस तरह से अप जेएमएम ने कुल 41 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का एलान कर दिया है।

बता दें कि राज्य में विधानसभा चुनाव 13 और 20 नवंबर को दो चरणों में होने हैं। वहीं नतीजे 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed