फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   JMM leader Manoj Pandey reacts on ED probe against Jharkhand CM Hemant Soren

Jharkhand: 'वे भगोड़े नहीं, एक लोकप्रिय नेता हैं', सीएम सोरेन के आवास पर छापेमारी के बाद भड़के JMM नेता

Tue, 30 Jan 2024 12:05 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: श्वेता महतो Updated Tue, 30 Jan 2024 12:05 PM IST
सार

सीएम सोरेन के आवास पर ईडी की टीम के दौरे पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता मनोज पांडे ने कहा कि केंद्र में निर्वाचित एक सरकार, राज्य में निर्वाचित एक सीएम को परेशान कर रही है। हेमंत सोरेन कोई भगोड़े नहीं, बल्कि एक लोकप्रिय नेता हैं।

विज्ञापन
JMM leader Manoj Pandey reacts on ED probe against Jharkhand CM Hemant Soren
मुश्किल में हेमंत सोरेन। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के दिल्ली स्थित आवास पर छापेमारी और कई चीजों की जब्ती के बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के सभी विधायकों को राज्य की राजधानी रांची में ही रहने के निर्देश दिए गए हैं। विधायकों से राजनीतिक स्थिति पर चर्चा के लिए मंगलवार को एक बैठक में भाग लेने के लिए भी कहा गया है। पार्टी के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी है। 
विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री आवास में बैठक राज्य की  मौजूदा राजनीतिक स्थिति और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा बुधवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से पूछताछ को लेकर चर्चा करने के लिए बुलाई गई है। 
विज्ञापन


बता दें कि ईडी को भेजे गए ईमेल में सोरेन ने 31 जनवरी को दोपहर एक बजे अपने आवास पर अपना बयान दर्ज कराने पर सहमति जताई है। झारखंड मुक्ति मोर्चा के महासचिव और प्रवक्ता विनोद कुमार पांडे ने मीडिया को बताया कि मौजूदा राजनीतिक स्थिति को देखते हुए सत्तारूढ़ गठबंधन के सभी विधायकों को रांची में रहने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने कहा, 'वे भविष्य की कार्रवाई पर चर्चा करने के लिए मंगलवार को मिलेंगे।'
विज्ञापन
विज्ञापन


सोरेन के आवास पर छापेमारी के बाद भड़के जेएमएम नेता
सीएम सोरेन के आवास पर ईडी की टीम के दौरे पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता मनोज पांडे ने कहा, 'केंद्र में निर्वाचित एक सरकार, एक निर्वाचित सीएम को परेशान कर रही है। क्या आदिवासी होना पाप है? हेमंत सोरेन ने ईडी को जानकारी दी थी कि वह 31 जनवरी को उपलब्ध रहेंगे। ईडी ने खुद ही 31 जनवरी की डेडलाइन दी थी, तो 29 जनवरी को जांच क्यों की गई? इतनी उत्सुकता क्यों है? वे कोई भगोड़े नहीं बल्कि एक लोकप्रिय नेता हैं। यह झारखंड के लोगों और आदिवासियों का अपमान है।'


झारखंड के मंत्री बन्ना गुपता ने कहा, 'माननीय मुख्यमंत्री झारखंडवासियों के दिलों में हैं। उन्होंने कहा है कि वे ईडी के सभी सवालों का जवाब देंगे। डेडलाइन तो आने दीजिए। मैं ईडी पर कोई बयान नहीं देने वाला हूं। सब कुछ जनता की अदालत में होगा, जो लोकतंत्र का प्रमुख है। किसके साथ क्या हो रहा है, इसे लेकर लोग कहानी बना रहे है।'

29 जनवरी को सोरेन के दिल्ली स्थित आवास पर छापेमारी
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के दिल्ली स्थित आवास पर प्रवर्तन निदेशालय की एक टीम सोमवार सुबह ही पहुंच गई। गौरतलब है कि ईडी ने पहले ही सोरेन को कथित भूमि घोटाला मामले में पूछताछ के लिए पेश होने को कहा था। एजेंसी ने चेतावनी दी थी कि सोरेन या तो पेशी के लिए 29 या 31 जनवरी की तारीख दें या फिर ईडी के अधिकारी खुद ही उनसे पूछताछ करने पहुंच जाएंगे।

क्या है मामला
झारखंड की राजधानी रांची में बजरा इलाके में 7.16 एकड़ जमीन से जुड़े कथित भूमि घोटाले में हेमंत सोरेन से पूछताछ होनी है। इस मामले में अब तक 14 लोग गिरफ्तार हो चुके हैं। गिरफ्तार हाई प्रोफाइल लोगों में 2011 बैच के आईएएस अधिकारी छवि रंजन, भानु प्रताप प्रसाद, व्यवसायी अमित अग्रवाल और बिष्णु अग्रवाल शामिल हैं। 


इस मामले में पूछताछ के लिए ईडी ने हेमंत सोरेन को कई समन जारी किए थे, लेकिन समन जारी होने के बाद भी हेमंत सोरेने पूछताछ के लिए पेश नहीं हो रहे थे। बीते शनिवार को ईडी के अधिकारियों की एक टीम ने हेमंत सोरेन के आवास पर जाकर ही उनसे कई घंटे पूछताछ की। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed