फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand Women from several women groups met MLA Kalpana Soren Work is being done to give rights

Jharkhand: MLA कल्पना सोरेन से कई महिला समूहों की महिलाओं ने की मुलाकात, 'हक-अधिकार देने का हो रहा है कार्य'

Sat, 08 Mar 2025 08:28 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 08 Mar 2025 08:28 PM IST
सार

MLA Kalpana Soren: विधायक कल्पना सोरेन से विभिन्न महिला समूहों की महिलाओं ने मुलाकात की। इस दौरान विधायक कल्पना ने राज्य की समस्त नारी शक्ति को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

विज्ञापन
Jharkhand Women from several women groups met MLA Kalpana Soren Work is being done to give rights
विधायक कल्पना सोरेन संग महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विधायक कल्पना सोरेन से शनिवार को कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय परिसर में विभिन्न समूहों से पहुंची महिलाओं ने मुलाकात की। इस अवसर पर विधायक कल्पना सोरेन ने राज्य की समस्त महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। विधायक कल्पना सोरेन से मिलने पहुंची महिलाओं ने उन्हें ज्ञापन के माध्यम से अपनी कुछ मांगों एवं भावनाओं से अवगत कराया। 

विज्ञापन


मौके पर विधायक सोरेन ने उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के कुशल नेतृत्व में राज्य सरकार झारखंड की महिलाओं को शैक्षणिक, सामाजिक एवं आर्थिक रूप से सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने निरंतर प्रयास कर रही है। विधायक कल्पना सोरेन ने कहा कि जल्द ही राज्य सरकार द्वारा महिलाओं के बैंक खाते में "मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना" की राशि भेजी जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य में महिलाओं के सर्वांगीण विकास के लिए कई महत्वाकांक्षी योजनाएं चलाई जा रही हैं।
विज्ञापन




सकारात्मक दिशा की ओर आगे बढ़ रहा झारखंड
विधायक कल्पना सोरेन ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य की महिलाओं को उनका हक-अधिकार देने का कार्य किया जा रहा है। विधायक कल्पना सोरेन ने कहा कि दिन-प्रतिदिन झारखंड सकारात्मक दिशा की ओर आगे बढ़ रहा है। राज्य की महिलाओं के त्याग, संघर्ष और तकलीफ को राज्य सरकार ने करीब से देखा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री चाहते हैं कि यहां की महिलाओं के चेहरे पर सदैव खुशी झलकती रहे। राज्य सरकार महिलाओं की हर समस्या का समाधान करने का प्रयास कर रही है, सभी को सामाजिक न्याय का अवसर प्रदान किया जा रहा है। विधायक कल्पना सोरेन ने कहा कि महिला सशक्तिकरण विकसित झारखंड के निर्माण का आधार बनेगा। उन्होंने कहा कि राज्य में एक संवेदनशील और मजबूत सरकार के गठन में आप सभी महिलाओं का पूरा सहयोग प्राप्त हुआ है। राज्य की महिलाओं को प्रत्येक क्षेत्र में सम्मान देते हुए आपकी अपनी अबुआ सरकार आगे बढ़ रही है। 


अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक बधाई एवं अशेष शुभकामनाएं
विधायक कल्पना सोरेन ने सभी महिलाओं को पुनः एक बार अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक बधाई एवं अशेष शुभकामनाएं दी। मौके पर उपस्थित विभिन्न समूह की महिलाओं ने भी विधायक कल्पना सोरेन के प्रति आभार जताया। महिलाओं ने विधायक कल्पना सोरेन से कहा कि मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा यहां की नारी शक्ति के कल्याणार्थ किए जा रहे कार्य काफी प्रशंसनीय एवं सराहनीय है। झारखंड की महिलाओं के प्रति राज्य सरकार का संवेदनशील और कृत संकल्पित प्रयास देशभर में अनुकरणीय बना है। मौके पर उपस्थित महिलाओं ने विधायक कल्पना सोरेन को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मौके पर विधायक अमित महतो उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed