फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand Woman Stripped naked Crime News in Hindi

Jharkhand: 60 साल की महिला के साथ घिनौनी करतूत, डायन बताकर किया निर्वस्त्र और पेड़ से बांधा

Fri, 14 Oct 2022 10:30 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Fri, 14 Oct 2022 10:30 AM IST
सार

ग्रामीणों का कहना है कि यह घटना 20 दिन पहले की है। आरोपी और पीड़िता एक दूसरे के पड़ोसी हैं। दोनों में किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था, जिसके चलते महिला ने इस तरह के आरोप लगाए हैं।

विज्ञापन
Jharkhand Woman Stripped naked Crime News in Hindi
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

झारखंड के साहिबगंज से एक घिनौनी करतूत सामने आई है। यहां कुछ लोगों ने एक 60 साल की महिला को निर्वस्त्र कर पेड़ से बांध दिया। लोगों का कहना था कि महिला डायन है। वहीं पीड़िता का दावा है कि उसे 21 हजार रुपये देने की शर्त पर छोड़ा गया। महिला ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। 

विज्ञापन


बरहेट थाना प्रभारी गौरव कुमार ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर दिया गया है, फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की जाएगी। 
विज्ञापन


20 दिन पहले की है घटना 
वहीं, इस मामले में ग्रामीणों का कहना है कि यह घटना 20 दिन पहले का है। आरोपी और पीड़िता एक दूसरे के पड़ोसी हैं। दोनों में किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था, जिसके चलते महिला ने इस तरह के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने कहना है कि मामले में कुछ लोगों से पूछताछ की गई है, अभी तक इस मामले को ग्राम पंचायत द्वारा सुलझाया जा रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed