{"_id":"6462681b19bf548ee807ccb7","slug":"jharkhand-woman-hair-chopped-off-and-beaten-for-refusing-to-marry-2023-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड: शादी से इनकार पर पंचायत ने युवती को दी तालिबानी सजा; बाल काटकर गांव में निकाली परेड, पिटाई भी की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड: शादी से इनकार पर पंचायत ने युवती को दी तालिबानी सजा; बाल काटकर गांव में निकाली परेड, पिटाई भी की
Mon, 15 May 2023 10:43 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेदिनीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेदिनीपुर
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Mon, 15 May 2023 10:43 PM IST
सार
पाटन थाना प्रभारी गुलशन गौरव ने बताया कि मामले में पंचायत के तीन सदस्यों और महिला की भाभी समेत चार लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। महिला का इलाज मेदिनीनगर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
झारखंड पुलिस(सांकेतिक)
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झारखंड के पलामू जिले में शादी से इनकार करने पर एक युवती को तालिबानी सजा दी गई है। राजधानी रांची से करीब 185 किलोमीटर दूर एक गांव में रविवार को हुई इस घटना में ग्राम पंचायत के फरमान पर एक 19 वर्षीय युवती की पहले पिटाई की गई, उसके बाल काट दिए गए और फिर गांव में परेड कराई गई। पुलिस ने इस घटना के संबंध में जानकारी दी।
विज्ञापन
पाटन थाना प्रभारी गुलशन गौरव ने बताया कि मामले में पंचायत के तीन सदस्यों और महिला की भाभी समेत चार लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। महिला का इलाज मेदिनीनगर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
क्या है पूरा मामला
गांव वालों के बयान के मुताबिक, महिला की शादी 20 अप्रैल को तय हुई थी, लेकिन तय तारीख पर जब दूल्हा गांव पहुंचा तो उसने शादी से इन्कार कर दिया। इसके बाद वह 20 दिनों तक लापता रही और रविवार को वापस लौटी। इसके बाद महिला के परिवार के सदस्यों और रिश्तेदारों की उपस्थिति में ग्राम पंचायत बुलाई गई। पंचायत ने महिला से उससे पूछा कि वह इतने दिनों तक कहां थी, इसपर उसने कोई जवाब नहीं दिया। इसके बाद पंचायत सदस्यों के फैसले के आधार पर पहले महिला के बाल काट दिए गए और उसे गांव में घुमाया गया। इस दौरान लोगों ने उसकी पिटाई भी की।
विज्ञापन