फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   jharkhand will not implement sir health minister irfan ansari statement

Jharkhand: 'झारखंड में एसआईआर लागू नहीं होने देंगे', स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने दिया बड़ा बयान

Mon, 15 Sep 2025 04:58 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Mon, 15 Sep 2025 04:58 PM IST
सार

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने स्पष्ट किया कि राज्य में किसी भी कीमत पर एसआईआर (स्पेशल इंडेक्स रजिस्टर) लागू नहीं होगा। उन्होंने बीजेपी पर आरोप लगाया कि विपक्ष झारखंड की जनता को भ्रमित करने का प्रयास कर रहा है।

विज्ञापन
jharkhand will not implement sir health minister irfan ansari statement
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में एसआईआर (स्पेशल इंडेक्स रजिस्टर) लागू होने के बाद उठे विवाद के बीच झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने सोमवार को साफ कर दिया कि राज्य में किसी भी कीमत पर एसआईआर लागू नहीं होगा। उन्होंने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि विपक्ष झारखंड की जनता को गुमराह करने और भ्रम फैलाने का काम कर रहा है।

विज्ञापन

डॉ. अंसारी ने मीडिया से भी अपील की कि ऐसे संवेदनशील मुद्दों पर अफवाह फैलाने से बचें। उन्होंने कहा, “आप लोग लंदन चले जाएंगे, लेकिन यहाँ के लोगों को गुमराह न करें। झारखंड की जनता सच जानती है और कोई भी साजिश यहाँ कामयाब नहीं होगी।” स्वास्थ्य मंत्री ने बिहार का उदाहरण देते हुए बताया कि वहां करीब 65 लाख लोगों के नाम मतदाता सूची से काट दिए गए, जिससे उनकी नागरिकता और वोटिंग अधिकार खतरे में पड़ गए। उन्होंने स्पष्ट किया कि वोट देने का अधिकार किसी से छीना नहीं जा सकता और संविधान इसकी अनुमति नहीं देता।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- सियासत: चंपई सोरेन का आरोप- CM हेमंत आदिवासियों के प्रति असंवेदनशील, PESA कानून लागू न करने पर पूछे तीखे सवाल
विज्ञापन
विज्ञापन


बीजेपी को चुनौती देते हुए डॉ. अंसारी ने कहा, “हिम्मत है तो झारखंड आकर नाम काट कर दिखाइए। यह बिहार नहीं, यह झारखंड है। यहाँ लोगों के अधिकारों को छीनने की कोशिश सफल नहीं होगी।” मंत्री ने कहा कि झारखंड में सरकार विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार जैसे मुद्दों पर काम करेगी, न कि किसी की पहचान या अधिकार छीनने पर। उन्होंने दोहराया कि राज्य सरकार जनता के साथ खड़ी है और किसी भी साजिश को नाकाम कर देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed