{"_id":"64520e4b25c8352e7e05dd83","slug":"jharkhand-vehicle-carrying-passengers-overturned-on-the-way-four-people-died-on-the-spot-cm-expressed-grief-2023-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jharkhand: शादी में यात्रियों को लेकर जा रहा वाहन रास्ते में पलटा, मौके पर चार लोगों की मौत, सीएम ने जताया शोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jharkhand: शादी में यात्रियों को लेकर जा रहा वाहन रास्ते में पलटा, मौके पर चार लोगों की मौत, सीएम ने जताया शोक
Wed, 03 May 2023 01:03 PM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्वेता महतो
Updated Wed, 03 May 2023 01:03 PM IST
सार
इस घटना में जान गंवाने वाले लोगों के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शोक जताया है। उन्होंने ट्वीट के जरिए कहा- "गुमला के डुमरी में हुए सड़क हादसे के दौरान चार लोगों की मौत की खबर पाकर दुखी हूं।"
विज्ञापन
Road Accident
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झारखंड के गुमला जिले में एक वाहन के पलटने से उसमें सवार चार लोगों की मौत हो गई तो वहीं 30 अन्य घायल हो गए। यह घटना तब हुई जब वाहन यात्रियों को लेकर शादी समारोह में जा रहा था।
गुमला के पुलिस अधीक्षक एहतेशाम वकारिब ने बताया कि यह घटना डुमरी क्षेत्र में मंगलवार रात को घटी, जब वाहन यात्रियों को लेकर शादी समारोह में जा रहा था। इस दौरान चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया, जिस वजह से वह एक ओर पलट गई।
उन्होंने कहा- इस घटना में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 30 यात्री घायल भी हुए हैं, जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इस घटना में जान गंवाने वाले लोगों के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शोक जताया है। उन्होंने ट्वीट के जरिए कहा- "गुमला के डुमरी में हुए सड़क हादसे के दौरान चार लोगों की मौत की खबर पाकर दुखी हूं। ईश्वर उनके परिजनों को शक्ति दे। इस हादसे में घायल हुए लोगों को मेडिकल सुविधाएं दी जा रही है।"