फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand: Vehicle carrying passengers overturned on the way, four people died on the spot, CM expressed grief

Jharkhand: शादी में यात्रियों को लेकर जा रहा वाहन रास्ते में पलटा, मौके पर चार लोगों की मौत, सीएम ने जताया शोक

Wed, 03 May 2023 01:03 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Wed, 03 May 2023 01:03 PM IST
सार

इस घटना में जान गंवाने वाले लोगों के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शोक जताया है। उन्होंने ट्वीट के जरिए कहा- "गुमला के डुमरी में हुए सड़क हादसे के दौरान चार लोगों की मौत की खबर पाकर दुखी हूं।"

विज्ञापन
Jharkhand: Vehicle carrying passengers overturned on the way, four people died on the spot, CM expressed grief
Road Accident - फोटो : Social Media

विस्तार

झारखंड के गुमला जिले में एक वाहन के पलटने से उसमें सवार चार लोगों की मौत हो गई तो वहीं 30 अन्य घायल हो गए। यह घटना तब हुई जब वाहन यात्रियों को लेकर शादी समारोह में जा रहा था। 
विज्ञापन


गुमला के पुलिस अधीक्षक एहतेशाम वकारिब ने बताया कि यह घटना डुमरी क्षेत्र में मंगलवार रात को घटी, जब वाहन यात्रियों को लेकर शादी समारोह में जा रहा था। इस दौरान चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया, जिस वजह से वह एक ओर पलट गई। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा- इस घटना में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 30 यात्री घायल भी हुए हैं, जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

इस घटना में जान गंवाने वाले लोगों के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शोक जताया है। उन्होंने ट्वीट के जरिए कहा- "गुमला के डुमरी में हुए सड़क हादसे के दौरान चार लोगों की मौत की खबर पाकर दुखी हूं। ईश्वर उनके परिजनों को शक्ति दे। इस हादसे में घायल हुए लोगों को मेडिकल सुविधाएं दी जा रही है।"
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed